संभल हिंसा में पुलिस का बड़ा एक्शन, सपा सांसद और विधायक के बेटे पर हुआ केस, 800 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा

Sambhal Violence: उत्तर प्रदेश के संभल में जमा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क और सपा विधायक इकबाल मसूद के बेटे सोहेल इकबाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वही इस घटना में 800 लोगों पर केस दर्ज किया गया है जिसमें से 25 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस घटना ने इतना तूल पकड़ लिया है कि शासन और प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

तीन लोगों की हुई मौत

रविवार को संभल में हुई हिंसा में तीन लोगों की जान चली गई और वही 20 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में उपजिलाधिकारी रमेश चंद्र और अन्य सुरक्षा अधिकारी हैं। कहीं इस घटना पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए कई लोगों को गिरफ्तार किया है और कईयों पर केस दर्ज किया है। वही इस मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए हैं सपा सांसद और विधायक के बेटे पर केस दर्ज कर लिया है ‌।

सपा सांसद पर पुलिस ने लगाया आरोप

पुलिस ने सपा सांसद जियाउर्रहमान रहमान बर्क पर भड़काऊ भाषण देकर लोगों को उकसाने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सपा सांसद के पुराने बयानों से माहौल खराब हुआ है हिंसा के दौरान वह उत्तर प्रदेश में नहीं थे बल्कि बेंगलुरु में थे लेकिन उनके पुराने बयानों को ही आधार बनाकर कार्रवाई की गई है। मस्जिद प्रबंधन ने प्रशासन को इस घटना का जिम्मेदार ठहराया है। ‌

Read More-महाराष्ट्र में‌ NDA की हुई प्रचंड जीत, देवेंद्र फडणवीस की मां बोली- मेरा बेटा CM बनेगा

Hot this week

पार्टी टूटी, सिंबल बदला… 5 महीने में ममता बनर्जी की सियासी तस्वीर क्यों पलट गई?

पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस को लेकर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img