Monday, December 15, 2025

अब नहीं चलेगा मच्छरों का खेल! रसोई से मिलेगा ऐसा इलाज, फौरन देगा राहत 

Home Remedies: मानसून का मौसम एक ओर जहां सुकून और हरियाली लाता है, वहीं मच्छरों की फौज भी घर में दस्तक देती है। डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसे बीमारियों का खतरा इस मौसम में कई गुना बढ़ जाता है। बाजार में मिलने वाले मॉस्किटो रिपेलेंट्स और कॉइल में मौजूद केमिकल्स सेहत पर बुरा असर डाल सकते हैं, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए। ऐसे में प्राकृतिक और घरेलू नुस्खे न सिर्फ सेहत के लिए सुरक्षित हैं, बल्कि मच्छरों को भी दूर भगाने में बेहद कारगर साबित होते हैं।

तो चलिए जानते हैं रसोई से निकले 5 असरदार उपाय, जो मच्छरों को आपके घर से करेंगे छूमंतर –

1. नीम और नारियल तेल का जादू
नीम के पत्तों और तेल में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-मॉस्किटो तत्व मच्छरों को दूर रखने में बेहद असरदार हैं। 1 चम्मच नीम का तेल और 1 चम्मच नारियल तेल मिलाकर इसे त्वचा पर लगाएं। यह नेचुरल मॉस्किटो रिपेलेंट न केवल प्रभावी है बल्कि बच्चों के लिए भी पूरी तरह सुरक्षित है।

2. तुलसी की महक से भागेंगे मच्छर
तुलसी की खुशबू मच्छरों को बिलकुल रास नहीं आती। तुलसी का पौधा खिड़की या दरवाजे के पास रखें। साथ ही तुलसी के पत्तों को उबालकर उस पानी को कमरे में छिड़कें। यह उपाय आपके घर को मच्छरमुक्त बनाए रखेगा।

3. कपूर और नींबू की जोड़ी
कपूर को कटोरी में जलाकर उसमें नींबू का रस मिला दें। यह मिश्रण कमरे में एक प्राकृतिक सुगंध फैलाता है, जिससे मच्छर दूर भागते हैं। रात को सोने से पहले इस उपाय को जरूर आजमाएं।

4. लहसुन का पानी – मच्छरों का दुश्मन
लहसुन की तीखी गंध मच्छरों को बिल्कुल नहीं भाती। कुछ लहसुन की कलियों को पानी में उबालें और ठंडा होने पर उसका स्प्रे बनाकर कमरे में छिड़कें। यह एक पूरी तरह नेचुरल और इको-फ्रेंडली उपाय है।

5. लेमनग्रास और पुदीना का फ्रेशनर स्प्रे

लेमनग्रास ऑयल और पुदीने की पत्तियों को पानी में मिलाकर स्प्रे बनाएं। इसे कमरे के कोनों में छिड़कें। इस मिश्रण की खुशबू मच्छरों को दूर भगाने में मदद करती है, साथ ही वातावरण भी ताजगी से भर जाता है।

 Read more-आधी रात गुरुद्वारे में किससे मिलने पहुंचीं सारा अली खान? वायरल वीडियो ने बढ़ाई फैंस की बेचैनी

Hot this week

बैंक में अकेला कांपते हाथ और मदद के लिए खोजती निगाहें; वीडियो ने किया तहलका

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इन दिनों एक वीडियो तेजी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img