बीच सड़क पर बेरहमी से महिला को पीटा, वीडियो शेयर कर BJP ने ममता बनर्जी पर उठाए सवाल

वीडियो को शेयर करते हुए अमित मालवीय ने लिखा,"वीडियो में जो लड़का एक महिला को बेरहमी से पीट रहा है, उसका नाम तजेमुल है, जो इलाके में जेसीबी के नाम से मशहूर है।

123
Amit Malviya On Mamta banarjee

Amit Malviya On Mamta banarjee: पश्चिम बंगाल में आए दिन कुछ ना कुछ ऐसा होता रहता है जिससे ममता बनर्जी की सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। पश्चिम बंगाल में हिंसा करने का नाम नहीं ले रही है। अब इसी बीच बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसके बाद ममता बनर्जी की सरकार पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस वीडियो में एक महिला को युवक दे रहने से पीटता हुआ नजर आ रहा है। अमित मालवीय ने इस वीडियो को शेयर करते हुए खुद ममता बनर्जी से सवाल किया है।

अमित मालवीय ने ममता बनर्जी से किया सवाल

अमित मालवीय ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए अमित मालवीय ने लिखा,”वीडियो में जो लड़का एक महिला को बेरहमी से पीट रहा है, उसका नाम तजेमुल है, जो इलाके में जेसीबी के नाम से मशहूर है। वह अपनी इंसाफ सभा के जरीए तुरंत जस्टिस देने के लिए इलाके में प्रसिद्ध है।भारत को टीएमसी शासित पश्चिम बंगाल में शरिया अदालतों की वास्तविकता से अवगत होना चाहिए। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी महिलाओं के लिए अभिशाप हैं। बंगाल में कानून-व्यवस्था का नामोनिशान नहीं है। क्या ममता बनर्जी इस राक्षस के खिलाफ कार्रवाई करेंगी या उसका बचाव करेंगी जैसे वह शेख शाहजहां के लिए खड़ी हुई थीं?”

पश्चिम बंगाल में भर्ती राजनीतिक हिंसा चिंता का विषय-मालवीय

वही आपको बता दे इससे पहले 27 जून को अमित मालवीय ने आरोप लगाया था कि कुचबिहार जिले में बीजेपी पार्टी के महिला कार्यकर्ता को निर्वस्त्र कर पीटा गया। बीजेपी के नेता सुरेंद्र अधिकारी ने शुक्रवार को आरोप लगाते हुए कहा था कि बिहार जिले में तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने उनकी पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा की एक महिला नेता को पीटा है। अमित मालवीय ने कहा था कि पश्चिम बंगाल में बढ़ती राजनीतिक हिंसा चिंता का विषय बनी हुई है।

READ MORE-‘उनपर फर्जी मुकदमा लगाकर…,’ केजरीवाल की गिरफ्तारी पर भड़के संजय सिंह