कौन है राज कुशवाहा जिसके लिए बेवफा बनी सोनम रघुवंशी, हनीमून पर ही रच डाली पति की मौत की साजिश

Sonam Raghuvanshi: मेघालय की सुंदर वादियों में हनीमून मनाने गए इंदौर के राजा रघुवंशी के मर्डर केस के राज से आखिकार पर्दा उठ गया है। मेघालय पुलिस ने इस हत्याकांड में पत्नी सोनम रघुवंशी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभी इस मामले में एक और शख्स का नाम सामने आ रहा है जिसका नाम राज कुशवाहा है। बताया जा रहा है कि राज कुशवाहा नाम के शख्स से सोनम रघुवंशी का अफेयर था और इसी के चलते उसने राजा रघुवंशी की हत्या कर दी। राज कुशवाहा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और लगातार पूछताछ कर रही है।

कौन है राज कुशवाहा

बताया जा रहा है कि सोनम बेवफा निकली और इसका किसी और के साथ अफेयर चल रहा था। वहीं सोनम रघुवंशी की धोखा और कत्ल की कहानी सुन अब हर कोई सन्न रह गया है। पुलिस ने बताया कि राज कुशवाहा सोनम के भाई की टाइल वितरण कंपनी में काम करता था मेघालय पुलिस ने सनम की कॉल डिटेल का इस्तेमाल करके आरोपी को ट्रैक किया जो राज कुशवाहा के साथ लगातार संपर्क में थी। जानकारी के मुताबिक राज कुशवाहा 20 साल का है और सोनम से उम्र में 5 साल छोटा है।

अपने ही पति की रच डाली हत्या की साजिश

मेघालय के डीजीपी के मुताबिक, सोनम ने राजा के मर्डर की सुपारी अपराधियों को दी थी। इस मामले में पत्नी सोनम समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. सोनम के अलावा अन्य 3 आरोपी भी मध्य प्रदेश के ही रहने वाले हैं। मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने सोमवार की सुबह इस मामले में बड़ी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की।इसी बीच राजा रघुवंशी के परिवार ने इस मामले में बड़ा दावा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि हनीमून पर मेघालय जाते वक्त सोनम अपने साथ ही सारे गहने लेकर गई थी। इसके साथ ही खबर है कि उसने बैंक खाते से 9 लाख रुपये भी निकाले थे।

Read More-सोनम को कातिल नहीं मानता राजा रघुवंशी का परिवार! कहा- ‘जब तक वह खुद…’

Hot this week

“ईरान पर वार गलत, लेकिन…!” Omar Abdullah का बड़ा बयान, घाटी के लोगों को दी खास अपील

मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री...

Hathras News: एक ओवरटेक की कोशिश और 6 मौतें… तड़के 4 बजे एक्सप्रेसवे पर मचा कोहराम

Hathras News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार तड़के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img