रेलवे स्टेशन पर पुलिस से भिड़ना किन्नर को पड़ा भारी, जवान ने सिखाया ऐसा सबक कि सोशल मीडिया पर मच गया बवाल!

आजकल सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं जो हमें सोचने पर मजबूर कर देते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक रेलवे स्टेशन पर हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। अक्सर ट्रेनों और स्टेशनों पर यात्रियों से वसूली और बदतमीजी की खबरें आती रहती हैं, लेकिन इस बार मामला तब बिगड़ गया जब एक किन्नर ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को ही निशाना बना लिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह वह शख्स कानून के रखवाले के सामने चिल्ला रहा था और उसे डराने की कोशिश कर रहा था। माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि वहां मौजूद भीड़ भी सहम गई।

ताली बजाकर दी चुनौती

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि किन्नर लगातार पुलिस वाले के चेहरे के पास जाकर ताली बजा रहा है और ऊंची आवाज में बहस कर रहा है। वह अपनी हरकतों से पुलिस जवान को मानसिक दबाव में लाने का प्रयास कर रहा था। पुलिसकर्मी ने शुरू में काफी धैर्य दिखाया और उसे शांत होकर वहां से जाने के लिए कहा, लेकिन किन्नर अपनी बदतमीजी पर अड़ा रहा। वह पुलिस वाले की वर्दी का खौफ भूलकर लगातार सीमाएं लांघ रहा था। जैसे ही बदतमीजी हद से ऊपर निकल गई, जवान का धैर्य जवाब दे गया। फिर जो हुआ, उसने वहां मौजूद लोगों और अब वीडियो देख रहे यूजर्स को हैरान कर दिया है।

पुलिस जवान का फूटा गुस्सा

जैसे ही बात समझाने से बाहर हुई, पुलिस जवान ने फौरन एक्शन लिया और बदतमीजी कर रहे शख्स को एक जोरदार तमाचा जड़ दिया। थप्पड़ पड़ते ही जो किन्नर अभी तक दहाड़ रहा था, उसकी सिट्टी-पिट्टी गुल हो गई। जवान यहीं नहीं रुका, उसने शख्स के बाल पकड़े और उसे सबक सिखाना शुरू कर दिया। वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि कैसे पुलिस की सख्ती के आगे उस शख्स की सारी ‘होशियारी’ धरी की धरी रह गई। चंद सेकंड पहले जो व्यक्ति पुलिस को चुनौती दे रहा था, वह अब माफी मांगता और गिड़गिड़ाता नजर आया। इस कार्रवाई ने मौके पर मौजूद यात्रियों को भी दंग कर दिया।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

इस वीडियो के वायरल होते ही इंटरनेट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। @BhanuNand नाम के अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। दिलचस्प बात यह है कि अधिकांश लोग पुलिस की इस कार्रवाई का समर्थन कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि ट्रेनों में यात्रियों को आए दिन इस तरह की बदतमीजी और वसूली का सामना करना पड़ता है और ऐसे तत्वों पर लगाम कसना बेहद जरूरी है। एक यूजर ने लिखा कि “इन लोगों ने आम जनता का जीना मुहाल कर रखा है, पुलिस ने जो किया वह सही है।” वहीं कुछ लोग इसे कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी कदम बता रहे हैं।

Read more-“आंदोलन या साजिश?” नोएडा हिंसा के पीछे महीनों से रचा जा रहा था खेल, ‘सीक्रेट प्लान’ का खुलासा

Hot this week

अलका लांबा का बड़ा दावा, कहा- आज संसद में होतीं 180 महिलाएं, अगर 2024 में…

महिला आरक्षण के मुद्दे पर एक बार फिर राजनीतिक...

नींद की गोली से शुरू हुई मौत की कहानी: कानपुर में पिता बना हैवान, दो मासूमों की हत्या

Kanpur News: कानपुर के किदवई नगर स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img