Saturday, January 24, 2026

दिल्ली में फिर हुई दिल दहला देने वाली घटना! लड़की पर राॅड से हमला कर फरार हुआ आरोपी

Crime News: दिल्ली में एक फिर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसमें एक 25 साल की लड़की पर लड़के ने रॉड से हमला कर दिया है और उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। दरअसल यह घटना दिल्ली के अरबिंदो कॉलेज के पास बताई जा रही है। लड़की की उम्र 25 साल बताई जा रही है मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मामले की जांच करनी शुरू कर दी है। दरअसल पुलिस को आज दोपहर करीब 12 बजकर 8 मिनट पर एक फोन कॉल आया जिसमें बताया गया कि अरबिंदो कॉलेज के पास एक लड़का एक लड़की को जान से मार कर भाग गया है।

दिनदहाड़े लड़की का किया कत्ल

दरअसल दिल्ली में हुए इस दिन दहाड़े कत्ल से इलाके में सनसनी फैली हुई है। गाड़ी के पास एक लोहे की रॉड पड़ी है लड़की की उम्र 25 साल के आसपास लग रही है। इससे पहले कल गुरुवार रात 8:45 पर दिल्ली के दिल्ली इलाके में भी एक हत्या का मामला सामने आया था। एक बिल्डर की पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी मृतक महिला की पहचान रेनू के रूप में हुई थी।

कुछ ही घंटों के अंदर दूसरी घटना

दरअसल आपको बता दें 24 घंटे के अंदर दिल्ली में हुई यह दूसरी हत्या चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि रेनू गोयल को मारने के लिए हमलावर मौके पर पैदल ही पहुंचा था। बताया जा रहा है कि हमलावर ने हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मार ली थी।

 

Hot this week

ODI अलविदा कहेंगे रविंद्र जडेजा? रिटायरमेंट को लेकर खुद दिया बड़ा ये संकेत

टीम इंडिया के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा लंबे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img