Monday, December 15, 2025

जमीन पर बेसुध हालत में लेटे दिखे संजय कपूर, करिश्मा कपूर के एक पति अंतिम समय का वीडियो हुआ वायरल

Sanjay Kapoor Death: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर का 12 जून को इंग्लैंड में पोलो खेलते समय निधन हो गया था। बताया जा रहा है कि संजय कपूर पोलो खेलते समय मधुमक्खी निगल गए थे जिसका डंक लगने की वजह से उन्हें हार्ट अटैक आ गया संजय कपूर के अचानक निधन की खबर सुनकर हर कोई हैरान रह गया। संजय कपूर के निधन के सात दिन बाद दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार किया गया था। वहीं इसी बीच संजय कपूर के अंतिम समय का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जमीन पर बेसुध हालत में पड़े दिखे

संजय कपूर के निधन के कुछ दिनों बाद सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें उनके अंतिम पलों को दिखाया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इस वीडियो में देखा जा सकता है कि संजय को दिल का दौरा पड़ने के बाद जमीन पर लेटे दिख रहे हैं। उन्हें इस दौरान मेडिकल हेल्प दी जा रही है एक डॉक्टर उनकी चेस्ट को प्रेस करते हुए नजर आ रहा है। लेकिन संजय की बॉडी में कोई हलचल नहीं दिख रही है संजय कपूर की आखिरी समय का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। संजय कपूर के इस वीडियो को जिसने भी देखा उसकी रूह कांप गई।

किसने दी संजय कपूर को मुखाग्नि?

करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर की तीन शादियां हुई थी। उनकी पहली पत्नी नंदिता महतानी थी जिनसे शादी के 4 साल बाद तलाक हो गया था। उसके बाद साल 2003 में करिश्मा कपूर के साथ शादी हुई उनके दो बच्चे बेटी समायरा और बेटा कियान है। फिर दोनों ने 2016 में आपसी सहमति से तलाक ले लिया। उसके बाद संजय ने प्रिया सचदेव से शादी की थी। प्रिया ने बेटे अजारिया को जन्म दिया था। संजय कपूर के निधन के बाद हर किसी के मन में सवाल उठ रहा है कि संजय कपूर को मुखाग्नि किसने दी थी? आपको बता दे संजय कपूर को मुखाग्नि उनके और करिश्मा कपूर के बेटे कियान ने दी थी।

Read More-अहमदाबाद विमान क्रैश में चली गई फिल्ममेकर की जान, डीएनए टेस्ट से हुई पुष्टि, हादसे वाले दिन से थे लापता

Hot this week

बैंक में अकेला कांपते हाथ और मदद के लिए खोजती निगाहें; वीडियो ने किया तहलका

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इन दिनों एक वीडियो तेजी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img