मालेगांव केस में बरी हुईं साध्वी प्रज्ञा, बोलीं- ‘मुझे ही आतंकवादी बना दिया गया था’

Malegaon Blast Verdict: मालेगांव बम विस्फोट केस में सालों की कानूनी प्रक्रिया और पूछताछ के बाद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। इस फैसले के बाद उन्होंने पहली बार मीडिया से बात की और कहा, “मुझे अपने ही देश में आतंकवादी बना दिया गया था।” उनका दावा है कि उन्होंने हमेशा राष्ट्रहित में काम किया लेकिन उन्हें जानबूझकर इस मामले में फंसाया गया। उन्होंने कहा कि यह फैसला उन सभी लोगों के लिए उम्मीद की किरण है, जो बिना दोष के वर्षों तक न्याय का इंतजार करते हैं।

भावुक हुईं साध्वी, न्यायपालिका का जताया आभार

फैसले के बाद साध्वी प्रज्ञा भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा कि इस केस ने उनकी मानसिक और शारीरिक हालत पर गहरा असर डाला है। “मेरे धर्म, मेरे विश्वास, और मेरे विचारों पर हमला हुआ। मुझे प्रताड़ित किया गया, समाज में मेरी छवि को मिटाने की कोशिश की गई,” उन्होंने कहा। साध्वी ने न्यायपालिका का धन्यवाद करते हुए कहा कि अब उन्हें मानसिक शांति मिली है और सच दुनिया के सामने आ चुका है। उनका दावा है कि जांच एजेंसियों और कुछ राजनीतिक ताकतों ने इस केस को गलत दिशा में मोड़ा।

राजनीतिक हलकों में हलचल, सियासी बयानबाज़ी शुरू

साध्वी प्रज्ञा के इस बयान और कोर्ट के फैसले के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। भाजपा ने जहां फैसले को ‘सत्य की जीत’ बताया है, वहीं विपक्ष ने न्याय व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

Read More-जया बच्चन ने उठाया बड़ा सवाल: ‘सिंदूर तो उजड़ चुका, फिर ऑपरेशन का नाम सिंदूर क्यों?’ – संसद में मचा हड़कंप!

 

Hot this week

रामलला के दर्शन के बाद कंगना रनौत ने ऐसा क्या कहा, जो चर्चा में आ गया?

Kangana Ranaut: अयोध्या राम मंदिर समाचार: बॉलीवुड अभिनेत्री और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img