Tuesday, February 10, 2026

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से लौटने के बाद PM Modi ने किया बड़ा ऐलान,1 करोड़ घरों में लगेगा रूफटॉप सोलर

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 22 जनवरी को अयोध्या में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा की है। आज पूरा देश दिवाली की तरह जगमगा रहा है। एक बार फिर से देश में दिवाली मनाई जा रही है। अयोध्या से लौटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बहुत बड़ी घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर उनका यह संकल्प और प्रस्तुत हुआ है कि देशवासियों के घरों की छत पर उनका सोलर सिस्टम हो।

पीएम मोदी ने की घोषणा

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन पीएम मोदी ने घोषणा करते हुए अपने अधिकारी X हैंडल पर लिखा है कि,”सूर्यवंशी भगवान श्री राम के आलोक से विश्व के सभी भक्तगण सदैव ऊर्जा प्राप्त करते हैं। आज अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर मेरा ये संकल्प और प्रशस्त हुआ कि भारतवासियों के घर की छत पर उनका अपना सोलर रूफ टॉप सिस्टम हो।अयोध्या से लौटने के बाद मैंने पहला निर्णय लिया है कि हमारी सरकार 1 करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर लगाने के लक्ष्य के साथ “प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना” प्रारंभ करेगी। इससे गरीब और मध्यम वर्ग का बिजली बिल तो कम होगा ही, साथ ही भारत ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बनेगा।”

भगवान श्री राम से मांगी माफी

वही आपको बता दे इससे पहले अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करने के बाद पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि, “हमारे रामलला अब टेंट में नहीं रहेंगे।हमारे रामलला अब इस दिव्य मंदिर में रहेंगे। मेरा पक्का विश्वास और अपार श्रद्धा है कि जो घटित हुआ है, इसकी अनुभूति देश के, विश्व के कोने-कोने में रामभक्तों को हो रही होगी। आज मैं प्रभु श्री राम से क्षमा याचना भी करता हूं, हमारे पुरुषार्थ में कुछ तो कमी रह गई होगी, हमारी तपस्या में कुछ कमी रही होगी कि हम इतने सदियों तक मंदिर निर्माण नहीं कर पाए… आज वह कमी पूरी हुई।”

Read More-PM Modi ने प्राण प्रतिष्ठा के बाद अमिताभ बच्चन और रजनीकांत से की मुलाकात, देखें तस्वीरें

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img