Wednesday, February 4, 2026

26/11 की बरसी पर मुंबई पुलिस को फिर मिली आतंकी हमले की धमकी, मचा हड़कंप

Mumbai Police Threat Call: मुंबई पुलिस को आतंकी के घुसे होने की धमकी मिली है। मुंबई में 26- 11 के दिल दहला देने वाले हमले की 15वीं बरसी पर एक बार फिर से पुलिस कंट्रोल रूम में धमकी भरा फोन आया है। जिसमें बताया गया है कि मुंबई में आतंकी घुसे हैं और हमले को अंजाम देने वाले हैं। धमकी भरा फोन आने पर मुंबई पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। मुंबई पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए गहनता से जांच शुरू कर दी है।

मुंबई के मनखुर्द इलाके में घुसे 3 आतंकी!

पुलिस ने इस बारे में अभी तक खुलासा नहीं किया है कि कॉल करने वाले के बारे में कुछ भी जानकारी मिल पाई है या नहीं उसकी दी गई सूचना कितनी सही है। इस बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है। कॉल पर जानकारी मिली है कि मुंबई के मनखुर्द इलाके में तीन आतंकी घुसे हैं। मुंबई पुलिस के पास धमकी भरा फोन आने के बाद हड़कंप मच गया है और साइबर सेल ने इस अनजान कॉलर को ट्रेस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

मोदी और योगी को भी मिल चुकी है धमकी

वही आपको बता दे इससे पहले पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। जिस शख्स ने फोन किया था उसने दावा किया था कि वह अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के गिरोह का गुर्गा है। उसने जेजे अस्पताल में भी हमले की बात कही थी। वहीं इससे पहले भारत और न्यूजीलैंड मैच के दौरान गोला बारूद अपलोड कर एक शख्स ने नापाक घटना को अंजाम देने की धमकी मुंबई पुलिस को दी थी। वहीं इससे पहले 21 नवंबर को देर रात एक शख्स ने मुंबई पुलिस को कंट्रोल रूम में फोन किया था कि गुजरात में रहने वाली समा और कश्मीर के आसिफ मुंबई में धमाके की बड़ी घटना को अंजाम देने वाले हैं।

Read More-चीन में फैल रही नई बीमारी से भारत में अलर्ट, केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को दिए खास निर्देश

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img