क्या देश पर आने वाला है डीजल-पेट्रोल और गैस का बड़ा संकट या तैयार है मोदी सरकार? संसद में केंद्रीय मंत्री ने दिया जवाब

लोकसभा में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने देश में एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की स्थिति को लेकर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारत में पर्याप्त गैस और तेल की उपलब्धता है और किसी भी तरह की आपूर्ति में संकट की संभावना नहीं है। पुरी ने बताया कि भारत दुनिया के 40 देशों से क्रूड ऑयल आयात कर रहा है और घरेलू गैस-सिलेंडर की सप्लाई पूरी तरह से सुरक्षित है।

पुरी ने लोकसभा में कहा, “पैनिक होने की कोई बात नहीं है। हम एलपीजी का उत्पादन बढ़ा चुके हैं और आगे भी सप्लाई को लगातार सुनिश्चित किया जा रहा है। हमारी प्राथमिकता यह है कि देश के 33 करोड़ परिवारों की रसोई में किसी तरह की कमी न हो। घरेलू सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित है और डिलीवरी साइकिल में कोई बदलाव नहीं हुआ है।”

LPG उत्पादन में 28% की वृद्धि

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि पिछले पांच दिनों में रिफाइनरी के निर्देशों के माध्यम से एलपीजी का उत्पादन 28% बढ़ा दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल अस्थायी बढ़ोतरी नहीं है बल्कि आने वाले समय में भी सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए लगातार खरीद और उत्पादन जारी रहेगा।

पुरी ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि देश में हर परिवार को समय पर गैस सिलेंडर मिले और विशेषकर गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की रसोई प्रभावित न हो। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की निगरानी में सभी LPG डीलर और वितरण एजेंसियों के माध्यम से सप्लाई चक्र नियमित रूप से चल रहा है और किसी भी क्षेत्र में रुकावट नहीं आने दी जाएगी।

बिजली और इंडस्ट्री की ऊर्जा सुरक्षा

पुरी ने यह भी बताया कि घरेलू और औद्योगिक स्तर पर बिजली उत्पादन पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने कहा, “बड़े LNG कार्गो दूसरे सप्लाई रास्तों से लगातार आ रहे हैं। भारत के पास इतने इंतजाम हैं कि अगर वेस्ट एशिया में तनाव लंबा चले तो भी देश में ऊर्जा संकट नहीं आएगा।”

उन्होंने यह भी बताया कि प्रोक्योरमेंट को एक्टिवली डायवर्सिफाई कर दिया गया है। अब देश में गैस कार्गो संयुक्त राज्य अमेरिका, नॉर्वे, कनाडा, अल्जीरिया और रूस से भी आयात किए जा रहे हैं। यह कदम सुनिश्चित करता है कि किसी एक स्रोत पर निर्भरता खत्म हो और ऊर्जा सुरक्षा मजबूत बनी रहे।

वैश्विक संकट और भारत की तैयारियां

पुरी ने वेस्ट एशिया संकट और होर्मुज स्ट्रेट की स्थिति पर भी भाषण दिया। उन्होंने कहा कि इतिहास में पहली बार स्ट्रेट को कमर्शियल शिपिंग के लिए बंद किया गया है, लेकिन भारत ने इसके प्रभाव को संभालने के लिए पर्याप्त रणनीति बनाई है। उन्होंने संसद को आश्वस्त किया कि देश के पेट्रोल-डीजल और गैस संसाधनों पर कोई संकट नहीं है और सरकार लंबे समय तक इस स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। पुरी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता हर घर और इंडस्ट्री को निर्बाध ऊर्जा सप्लाई सुनिश्चित करना है। उन्होंने जनता से अपील की कि इस समय किसी तरह की अफवाह या पैनिक से बचें और भरोसा रखें कि देश की ऊर्जा सुरक्षा पूरी तरह से मजबूत है।

Read More-जानलेवा हमले के बाद फारूक अब्दुल्ला का आया पहले रिएक्शन, बोले ‘ऊपर वाले ने मुझे…’

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img