Sunday, December 7, 2025

ड्वेन ‘द रॉक’ जॉनसन का चौंकाने वाला ट्रांसफॉर्मेशन: मस्कुलर हीरो का स्लिम अवतार देख फैंस हैरान!

हॉलीवुड और WWE के सुपरस्टार ड्वेन ‘द रॉक’ जॉनसन अपने मस्कुलर शरीर और दमदार पर्सनैलिटी के लिए हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। लेकिन हाल ही में उनका बदला हुआ लुक देखकर फैंस हैरान रह गए। पहले जहां उनकी बॉडी को देखकर लोग उन्हें ‘चट्टान’ कहते थे, वहीं अब उनका स्लिम और टोंड अवतार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

फैंस बोले- चट्टान से कंकड़!

जैसे ही ड्वेन की नई तस्वीरें सामने आईं, फैंस ने जमकर रिएक्शन दिए। किसी ने कहा, “चट्टान से कंकड़ कैसे बन गए?” तो किसी ने उनके नए लुक की तारीफ करते हुए कहा कि शायद यह किसी नए मूवी रोल के लिए उनकी तैयारी हो सकती है। कई लोग उनके डाइट और फिटनेस रूटीन को लेकर भी उत्सुक नजर आए।

रहस्य बना ट्रांसफॉर्मेशन का कारण

हालांकि ड्वेन जॉनसन ने अपने इस ट्रांसफॉर्मेशन की असली वजह नहीं बताई है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि यह किसी फिल्म रोल के लिए हो सकता है। उनकी आने वाली फिल्मों और प्रोजेक्ट्स को देखते हुए फैंस का मानना है कि वे एकदम नए अवतार में पर्दे पर नजर आ सकते हैं।

Read more-श्रीरामचरितमानस पर दिया बयान बनेगा स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीति का संकट? वाराणसी में दर्ज हुआ मुकदमा

 

Hot this week

बाबरी मस्जिद की नींव रखने पर बढ़ा विवाद! VHP बोली ‘हुमायूं कबीर में बाबर का खून…’

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के रेजीनगर इलाके में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img