PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें बधाई दी। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन का उल्लेख किया। अमित शाह ने प्रधानमंत्री के परिश्रम और राष्ट्रसेवा को याद किया, जबकि राजनाथ सिंह ने उनके नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों का जिक्र किया।
गुजरात में 88 लाख दीयों से सजेगा जश्न
गुजरात में जन्मदिन के अवसर पर ‘आशीर्वाद नो दिवडो’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके तहत 18,500 से अधिक स्थानों पर 88 लाख से ज्यादा मिट्टी के दीये जलाए जाएंगे। शाम छह बजे से भजन, सत्संग और सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होंगे। इसके बाद शाम सात बजे दीप प्रज्ज्वलन और आरती होगी। भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’ 17 सितंबर से सात अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
<
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। विगत 25 वर्षों में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के कार्यकाल में आपने सुशासन के अनेक नए प्रतिमान स्थापित किए हैं तथा समावेशी विकास को अभूतपूर्व गति एवं नई दिशा प्रदान की है। सांस्कृतिक गौरव की भावना के साथ…
— President of India (@rashtrapatibhvn) September 17, 2026
h3>वडनगर से वाराणसी तक बाइक यात्रा
प्रधानमंत्री के जन्मस्थान वडनगर और उनके लोकसभा क्षेत्र वाराणसी को जोड़ने के लिए दो बाइक यात्राएं निकाली जाएंगी। दोनों यात्राएं 17 सितंबर को शुरू होकर सात अक्टूबर को समाप्त होंगी। भाजपा के मुताबिक, करीब 1,000 युवा 500 बाइकों के साथ अलग-अलग दिशाओं में यात्रा करेंगे। यह अभियान 10 राज्यों के 193 जिलों और करीब 1,159 गांवों से होकर गुजरेगा। दोनों यात्राओं की कुल दूरी लगभग 40,000 किलोमीटर बताई गई है। इनके जरिए प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों और सेवा कार्यों का संदेश लोगों तक पहुंचाने की योजना है।
कार्यक्रमों में कई बड़े नेता होंगे शामिल
गुजरात में होने वाले आयोजनों में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा और अन्य नेता शामिल होंगे। बाइक यात्राओं के शुभारंभ से जुड़े कार्यक्रमों में अमित शाह और राजनाथ सिंह की भागीदारी प्रस्तावित है। भाजपा के अनुसार, सात अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था। सात अक्टूबर को उनके निर्वाचित जनप्रतिनिधि के रूप में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर अभियान का समापन किया जाएगा। जन्मदिन के कार्यक्रमों के साथ यह अभियान सेवा, जनसंपर्क और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों पर केंद्रित रहेगा।
Read more-यूपी के 78 हजार कोटेदारों को बड़ा फायदा, योगी कैबिनेट ने बढ़ाया कमीशन; जानें कब से मिलेगा लाभ








