Wednesday, December 3, 2025

जम्मू में हुआ बड़ा हादसा! 150 फीट गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 21 लोगों की मौत

Jammu Bus Accident: जम्मू कश्मीर में एक बहुत बड़ा हादसा हो गया जिसमें 21 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जम्मू जिले में गुरुवार को तीर्थ यात्रियों से भरी एक बस सड़क से फिसल कर 150 फीट गहरी खाई में जागीरी। इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं तो वहीं 21 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बताया ने यह दुर्घटना चौकी छोरा में तंगड़ी मोड पर हुई है। इस घटना पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी दुख जताया है।

बस में सवार थे 50 यात्री

स्थानीय लोगों के मुताबिक एक बचाव अभियान शुरू किया गया और घायलों को अखनूर अस्पताल और सरकारी मेडिकल कॉलेज में ट्रांसफर कर दिया गया है। वही बताया जा रहा है कि बस में करीब 50 यात्री सवार थे यह दुर्घटना अखनूर शहर से लगभग 15 किलोमीटर दूर हुई है। जानकारी के मुताबिक यह बस हरियाणा के कुरुक्षेत्र से तीर्थ यात्रियों को शिव खोरी क्षेत्र में ले जा रही थी। इंडियन आर्मी ने क्विक रिएक्शन मेडिकल टीम को तैनात किया है। यह हादसा इतना भीषण था कि हर तरफ कोहराम मच गया। घायलों को निकालने का काम किया जा रहा है।

घटना पर उपराज्यपाल ने जताया शोक

इस घटना पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दुख जताते हुए कहा है कि,”जम्मू के अखनूर में हुई बस दुर्घटना हृदय विदारक है। मैं इस दुर्घटना में हुई मौतों पर शोक व्यक्त करता हूं तथा ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे शोकाकुल परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं‌।” वही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुर्घटना पर कहा, “जम्मू में अखनूर के नजदीक हुई बस दुर्घटना के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं।”

Read More-Video: चलती हुई तेज रफ्तार बाइक पर खड़ा हो गया शख्स,पुलिस बोली- ‘यमराज सो सकते हैं लेकिन…’

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img