सो रहा था पति तभी पत्नी ने धारदार हथियार से प्राइवेट पार्ट पर कर दिया अटैक, बच्ची और जेवर लेकर हुई गायब

Bihar News: बिहार के मुंगेर जिले में पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद एक बड़ी घटना में बदल गया। पूरवसराय थाना क्षेत्र में रहने वाले मो. फैसल खान ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना के बाद महिला अपनी 4 महीने की बेटी और घर में रखे जेवर लेकर चली गई। घायल फैसल का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

शक के कारण बढ़ता गया विवाद

फैसल के मुताबिक, उनकी शादी अप्रैल 2025 में भागलपुर की रहने वाली इशरत हसन उर्फ सानिया से हुई थी। कुछ समय तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन बाद में दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए। फैसल का आरोप है कि उन्हें पत्नी के किसी दूसरे युवक से बात करने पर शक था। इसी बात को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। दोनों के रिश्ते में तनाव लगातार बढ़ता गया।

सोते समय हमले का आरोप

पीड़ित पति का कहना है कि घटना वाले दिन भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद वह सोने चला गया। आरोप है कि इसी दौरान पत्नी ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज किया। डॉक्टरों के अनुसार अब उसकी हालत खतरे से बाहर है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना के बाद महिला अपनी बच्ची और जेवर लेकर घर से चली गई। फैसल ने पुलिस से बेटी को वापस दिलाने और पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read More-ऑस्ट्रेलिया के जैक जिकिंग्स का चोरी हुआ iPhone अलीगढ़ में बरामद, विदेशी बाबू बोले- ‘सैल्यूट’

 

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img