Suhani Bhatnagar Death: आमिर खान की फिल्म दंगल आमिर खान की बेटी का किरदार निभाया था। वही दंगल गर्ल सुहानी भटनागर अब हमारे बीच नहीं है उनके निधन से फैंस को बहुत बड़ा झटका लगा है। 19 की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। सुहानी ने आमिर खान की फिल्म दंगल में जूनियर बबीता फोगाट का किरदार निभाया था। दंगल फिल्म में सुहानी की बहन का किरदार निभा चुकी जायरा वसीम ने अपने को स्टार के निधन पर दुख जाहिर किया है। जायरा वसीम ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए सुहानी भटनागर को याद किया है।
सुहानी के निधन की खबर सुन हैरान है जायरा
जायरा वसीम ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि,”सुहानी भटनागर के निधन की खबर सुनकर मैं हैरान हूं। इस दर्द को बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। इस मुश्किल घड़ी में मैं उनके परिवार को संवेदना देता हूं। उनके माता-पिता पर क्या बीत रही होगी यह सोचकर मेरा दिल दुख से भर गया है। मैं स्पीचलेस हूं। मैं इस पर यकीन नहीं कर पा रही हूं। काश यह खबर झूठ होती। मुझे सुहानी के साथ बिताए हर वह पल याद आ रहा है। वह एक बहुत अच्छी इंसान थी काफी टैलेंटेड भी थी। दुआ करती हूं कि इस मुश्किल घड़ी में उनके माता-पिता को शक्ति मिले।”
इस बीमारी से पीड़ित चल रही थी एक्ट्रेस
सुहानी भटनागर डर्मेटोमायोसाइटिस से पीड़ित थीं। इस बात की जानकारी उनकी पिता ने दी थी। 19 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। एक्ट्रेस के निधन की खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। सुहानी भटनागर के निधन पर आमिर खान की टीम ने भी शोक व्यक्त किया है।
Read More-Pushpa 2 के बाद रिलीज होगी Pushpa 3, अल्लू अर्जुन ने खुद किया कंफर्म