Wednesday, December 3, 2025

टीआरपी गिरने की वजह से बंद होने जा रहा ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’? शो के निर्माता ने किया बड़ा खुलासा

Rajan Shahi show: टीवी की दुनिया में 15 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ को फैंस लगातार काफी पसंद कर रहे हैं। इस शो का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। कई बार ऐसा हुआ जब टीआरपी गिरी और कई बार इस शो को ट्रोल भी किया जा चुका है। इस शो के कई जेनरेशन लीप आ चुके हैं। अभी हाल ही में खबरें आ रही थी कि शो को बंद करने का नोटिस दिया गया है। कहां जा रहा था कि निर्माता राजन शाही का शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ ऑफ एयर हो जाएगा। आल्हा के अब इन खबरों पर शो के निर्माता राजन शाही ने चुप्पी तोड़ी है और सच का खुलासा किया है।

राजन शाही ने रखी थी इफ्तार पार्टी

शो के निर्माता राजन शाही ने हाल ही में अपने शो अनुपमा के सेट पर इफ्तार पार्टी रखी थी। जिसमें उन्होंने उन सभी सितारों को पार्टी में इनवाइट किया था जिनके साथ उन्होंने पहले काम किया है। वही उनको भी इनवाइट किया था जो इस समय उनके शो में काम कर रहे हैं। जिसमें ‘अनुपमा’ ,’आई कुथे काय के करते’ ,’बातें कुछ अनकही सी’,’वह तो अलबेल’ ,’ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के कलाकार इनवाइट हुए थे। इसी दौरान उन्होंने सच बताया। निर्माता राजन शाही ने खुलासा किया कि उन्हें ये रिश्ता क्या कहलाता है को बंद करने का नोटिस मिला था। उन्हें प्रोग्रामिंग टीम से नोटिस मिले लेकिन हर बार कुछ दिलचस्प होता है।’

शो की बढ़ी टीआरपी

राजन शाही ने खुलासा करते हुए कहा कि जब नोटिस आया उसी तरफ ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की टीआरपी बढ़ गई। ऐसा लग रहा है कि दर्शन नहीं चाहते हैं कि शो जल्दी खत्म हो जाए। ये रिश्ता क्या कहलाता है की चौथी पीढ़ी में समृद्धि शुक्ला, रोहित पुरोहित, गर्विता साधवानी समेत कई स्टार्स नज़र आ रहे हैं।

Read More-पॉलिटिक्स ज्वाइन करने के बाद एक्टिंग को अलविदा कह देंगे Arun Govil? जानें

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img