करीब तीन दशक से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहीं काजोल ने अपने करियर में एक ऐसी छवि बनाई थी, जिसमें उन्होंने हमेशा ‘नो किसिंग सीन’ की पॉलिसी को फॉलो किया। लेकिन साल 2023 में आई उनकी वेब सीरीज द ट्रायल – प्यार, कानून, धोखा में उन्होंने इस नियम को तोड़ दिया। इस सीरीज के जरिए उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू भी किया और अपने किरदार के लिए एक अलग तरह का फैसला लिया। शो में उन्होंने अपने को-स्टार जिस्सू सेनगुप्ता के साथ एक किस सीन किया, जिसने फैंस के बीच काफी चर्चा बटोरी। अब पहली बार काजोल ने इस फैसले के पीछे की असली वजह खुलकर बताई है।
दूस‘किरदार की जरूरत थी, इसलिए किया’
एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में काजोल ने बताया कि यह फैसला अचानक नहीं था, बल्कि उनके किरदार से जुड़ा हुआ था। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक सीन नहीं था, बल्कि पूरे किरदार की सोच, उसकी भावनाओं और उसकी कहानी का हिस्सा था। अगर वह इस सीन को हटातीं, तो किरदार अधूरा लगने लगता। काजोल ने साफ कहा कि उन्होंने हमेशा वही काम किया है जो कहानी के लिए जरूरी हो। उनके मुताबिक, एक अभिनेता के तौर पर उन्हें यह देखना होता है कि किरदार को सही तरीके से कैसे दिखाया जाए, और उसी के आधार पर उन्होंने यह फैसला लिया।
‘सेट पर मैं खुद असहज थी’
काजोल ने यह भी माना कि इस सीन को लेकर वह पूरी तरह सहज नहीं थीं। उन्होंने कहा कि शूटिंग से पहले तक वह इस बात को लेकर असहज महसूस कर रही थीं और उन्हें खुद यकीन नहीं था कि वह यह सीन कर पाएंगी या नहीं। उन्होंने मजाक में कहा कि उन्हें लगा था कि शायद आखिरी वक्त पर वह मना कर देंगी। लेकिन जब उन्होंने पूरी स्क्रिप्ट और सीन की जरूरत को समझा, तो उन्होंने इसे एक प्रोफेशनल फैसले के रूप में लिया। उनके मुताबिक, यह उनके लिए आसान नहीं था, लेकिन एक कलाकार के तौर पर उन्होंने इसे स्वीकार किया।
करियर और सोच में आया बदलाव
काजोल ने अपने लंबे करियर के बारे में बात करते हुए कहा कि जब उन्होंने शुरुआत की थी, तब वह काफी युवा थीं और फैसले जल्दी लेती थीं। समय के साथ उनकी सोच और काम करने का तरीका बदला है। अब वह अपने किरदार और स्क्रिप्ट को ज्यादा गहराई से समझती हैं। द ट्रायल – प्यार, कानून, धोखा में उनका किरदार एक ऐसी महिला का है, जो अपने पति के विवाद के बाद फिर से वकालत की दुनिया में लौटती है। इस कहानी में भावनाओं और रिश्तों को दिखाने के लिए कुछ सीन जरूरी थे, जिन्हें उन्होंने निभाया। इस फैसले ने यह भी दिखाया कि काजोल अब नए तरह के रोल और चुनौतियों को अपनाने के लिए तैयार हैं।
Read more- Video: मालगाड़ी पर चढ़कर टहलने लगा शख्स, फिर जो हुआ देखकर कांप जाएगी रूह








