Tuesday, December 23, 2025

दूसरी बार माता-पिता बने विराट-अनुष्का, एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म, नाम का भी किया ऐलान

Virat Kohli And Anushka Sharma: बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री अनुष्का शर्मा पिछले का फिल्म लंबे समय से अपनी दूसरी प्रेगनेंसी को लेकर सुर्खियां बटोर रही थी। कई बार अनुष्का शर्मा के प्रेगनेंसी रूमर्स सोशल मीडिया पर उड़े थे। लेकिन विराट और अनुष्का की तरफ से इस पर कोई भी चुप्पी नहीं तोड़ी गई थी। आपको बता दे कि बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। क्योंकि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। अनुष्का शर्मा ने एक बेटे को जन्म दिया है।

दूसरी बार मां बनी अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने आज आधिकारिक तौर पर खुलासा कर दिया है कि वह दूसरी बार मां बन गई। अनुष्का शर्मा ने आज सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि वह 15 फरवरी को दूसरी बार मां बन गई थी। अनुष्का शर्मा ने 15 फरवरी के दिन एक बेटे को जन्म दिया है। इसके बाद अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर लिखा “भरपूर खुशी और प्यार से भरे दिल के साथ, हम सभी को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को हमने अपने बच्चे अकाय और वामिका के छोटे भाई का इस दुनिया में वेलकम किया! हम अपनी जिंदगी के इस खूबसूरत वक्स में आपकी दुआएं और शुभकामनाएं चाहते हैं। हम आपसे रिक्वेस्ट करते हैं कि इस समय प्लीज हमारी प्राइवेसी की इज्जत करें। प्यार और आभार।” विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपने बेटे का नाम अकाय रखा है।

3 साल पहले दिया था बेटी को जन्म

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली 11 फरवरी साल 2021 को पहली बार माता-पिता बने थे। इसके बाद अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा था। लेकिन अभी तक अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की तरफ से अपनी बेटी भूमिका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर नही शेयर की हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना ज्यादा पसंद करते हैं।

READ MORE-पर्पल कलर का लहंगा पहन दुल्हन बनी ये फेमस एक्ट्रेस, बॉयफ्रेंड के साथ रचाई शादी

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img