Wednesday, February 4, 2026

Jawan की इस फेमस एक्ट्रेस ने मनाया अपने जुड़वा बेटे का पहला जन्मदिन, फैंस को दिखाया बेटों का चेहरा

Nyanthara-Vignesh Twins: साउथ की फेमस अदाकारा नयनतारा ने शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म जवान से बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया है। नयनतारा पहली बार बॉलीवुड की किसी फिल्म में नजर आई हैं। नयनतारा शाहरुख खान के साथ इस फिल्म में बहुत ही धांसू अवतार में देखी गई और नयनतारा के एक्शन को लोगो ने खूब पसंद किया। आपको बता दे  बॉलीवुड की अदाकारा नयनतारा ने अपने जुड़ा बेटों का जन्मदिन सेलिब्रेट किया है और पहली बार नयनतारा ने अपने फैंस के साथ जुड़वा बेटों का चेहरा भी रिवील किया है।

नयनतारा ने रिवील किया जुड़वा बेटों का चेहरा

बॉलीवुड की अदाकारा नयनतारा आज अपने दोनों जुड़वा बेटों का जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। नयनतारा ने पहली बार अपने फैंस के साथ अपने जुड़वा बेटों का चेहरा भी रिवील किया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस नयनतारा ने अपने पति के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर किया इन तस्वीरों में नयनतारा और विग्नेश के अलावा उनके दोनों जुड़वा बेटों भी दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए नयनतारा और विग्नेश नहीं अपने दोनों जुड़वा बेटों को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं और लंबा चौड़ा नोट शेयर किया है। इन तस्वीरों में नयनतारा के अलावा उनके दोनों जुड़वा बेटे सफेद कलर की शर्ट और ब्लैक पेंट पहनते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान नयनतारा के दोनों जुड़वा बेटों को पहली बार देखकर उनके फैंस उन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

2022 में नयनतारा ने की थी शादी

साउथ सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री नयनतारा ने विग्नेश शिवम के साथ 9 जून साल 2022 में शादी की थी। शादी के 4 महीने बाद ही नयनतारा ने अक्टूबर में दो जुड़वा बेटों का जन्म दिया। नयनतारा और विग्नेश शिवम की जोड़ी को खूब पसंद भी किया जाता है। नयनतारा के फैंस काफी लंबे समय से उनके जुड़वा बेटों का चेहरा देखने के लिए इंतजार कर रहे थे। इसके बाद पहली बार नयनतारा ने अपने पति विग्नेश शिवम के साथ अपने दोनों जुड़वा बेटों की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।

Read More-Tiger 3 Teaser: कब आ रहा है Tiger 3 का टीजर? रिलीज डेट का हुआ ऐलान

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img