Sunday, February 8, 2026

Mohammed Shami को इस एक्ट्रेस ने दिया शादी का ऑफर! बोली-‘शमी तुम इंग्लिश सुधारो, मैं तुमसे…’

Bollywood Actress: भारतीय क्रिकेट टीम के खतरनाक तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने वर्ल्ड कप में धमाल ही मचा दिया है। मोहम्मद शमी टीम इंडिया की तरफ से विश्व कप खेलते हुए हर एक मैच में एक न एक नया विश्व रिकॉर्ड बना रहे हैं। मोहम्मद शमी को खेल पाना इस समय विश्व के किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं रह गया है। इसी बीच बॉलीवुड की इस फेमस अभिनेत्री ने मोहम्मद शमी को शादी का ऑफर दिया है। लेकिन इस एक्ट्रेस ने मोहम्मद शमी के सामने एक शर्त भी रखी है।

इस एक्ट्रेस ने दिया शमी को शादी का ऑफर

आपको बता दे कि इस समय बॉलीवुड इंडस्ट्री की अभिनेत्री पायल घोष बहुत ही ज्यादा सुर्खियां बटोर रहे हैं। पायल घोष की एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस पोस्ट को देखने के बाद सभी लोग हैरान रह गए हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल घोष ने अपने अधिकारी एक्स अकाउंट से ट्वीट शेयर करते हुए लिखा है कि “शमी तुम अपनी अंग्रेजी सुधारो, मैं तुमसे शादी करने के लिए तैयार हूं।” इसके साथ आगे एक्ट्रेस ने दो फनी इमोजी भी शेयर किए हैं। इस पोस्ट के बाद ही फैंस यह नहीं समझ पा रहे हैं कि पायल घोष मोहम्मद शमी की अंग्रेजी का मजाक उड़ा रही है या उनसे सच में शादी करना चाह रही हैं।

मोहम्मद शमी का हो चुका है तलाक

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 6 जून साल 2014 को हसीन जहां के साथ निकाह किया था। लेकिन मोहम्मद शमी और हसीन जहां का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं टिक सका और इन दोनों के बीच अनबन पैदा हो। इसके बाद 23 जुलाई 2022 को मोहम्मद शमी से हसीन जहां ने तलाक ले लिया है और मोहम्मद शमी पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। मोहम्मद शमी की एक बेटी भी है जिसका नाम आयरा है वह अपने मां के साथ रह रही है।

Read More-Timed Out: ‘श्रीलंका में तुम पर पत्थर फेंके जाएंगे…’ मैथ्यूज ने दी शाकिब अल हसन को धमकी

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img