‘जीजू स्टेज पर है..’प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस का मुंबई में कॉन्सर्ट देख खुशी से झूम उठी तापसी पन्नू

Taapsee Pannu Cheers Nick Jonas: प्रियंका चोपड़ा के पति और अमेरिकी सिंगर निक जोनस अपने दोनों भाइयों के साथ बीती रात मुंबई में एक काॅन्सर्ट में पहुंचे हैं। बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस का ससुराल में धमाकेदार स्वागत किया गया है। निक जोनस और उनके दोनों भाइयों केविन और जो ने बीती रात मुंबई में लोलापालूजा काॅन्सर्ट में खूब धूम मचाई है। यह जोनस ब्रदर का इंडिया में पहला म्यूज़िक कॉन्सर्ट था। निक जोनस का कॉन्सर्ट देखने के लिए तापसी पन्नू भी पहुंची थी। इस दौरान का उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया हैइस दौरान का उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है।

नैशनल जीजू बन चुके हैं निक

बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री तापसी पन्नू प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस का कॉन्सर्ट देखने के लिए पहुंची थी। जहां से उन्होंने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए तापसी ने लिखा,”जीजा जी स्टेज पर हैं।” वही आपको बता दें निक जोनस को इंडिया में लोग उन्हें उनके नाम से ज्यादा जीजू का कर बुलाया करते हैं। क्योंकि निक जोनस बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति हैं। निक जोनस प्रियंका से शादी करने के बाद नैशनल जीजू बन चुके हैं। जैसे ही निक जोनास स्टेज पर पहुंचे लोग जोर-जोर से ‘जीजू- जीजू’ कह कर चिल्लाने लगे।Watch: जब स्टेज पर पहुंचे प्रियंका चोपड़ा के पति Nick Jonas...तो खुशी से झूमीं Taapsee Pannu, बोलीं - 'जीजू स्टेज पर हैं

जोनस ब्रदर्स के लिए नताशा ने रखी थी पार्टी

आपको बता दे जोनास ब्रदर्स के लिए नताशा पूनावाला ने एक शानदार पार्टी भी रखी थी। इस पार्टी में माधुरी दीक्षित, सुजैन खान, ईशान कट्टर ,सोनम कपूर जैसे कई सितारों ने शिरकत की थी। इस पार्टी में अदिति राव हैदरी अपने ब्वॉयफ्रेंड सिद्धार्थ के साथ पहुंची थी। वही आपको बता दें निक जोनस ने अपने ससुराल में आकर कोई कमी नहीं छोड़ी और उन्होंने शानदार गाने भी गाए हैं।

Read More-बुजुर्ग सिक्योरिटी गार्ड के साथ Ranbir Kapoor ने किया ऐसा काम, लोग कर रहे तारीफ

Hot this week

‘पंजाब में SIR नहीं होने देंगे’, भड़के भगवंत मान, बोले- PM मोदी बताएं आखिर…

पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img