‘मैं भी सुन रहा हूं…’ हेरा फेरी 3 में बाबू भैया की वापसी पर सुनील शेट्टी ने दिया रिएक्शन

Hera Pheri 3: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म हेरा फेरी 3 को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं क्योंकि हेरा फेरी 3 में बॉलीवुड के फेमस अभिनेता परेश रावल को लेकर विवाद बना हुआ था परेश रावल ने हेरा फेरी 3 को छोड़ दिया था। क्योंकि परेश रावल और अक्षय कुमार के बीच झगड़ा हो गया था जिसके बाद अब दोनों के बीच समझौता हो चुका है और परेश रावल की हेरा फेरी 3 में वापसी हो गई है। परेश रावल की हेरा फेरी 3 में वापसी पर बॉलीवुड के फेमस एक्टर सुनील शेट्टी ने अपना रिएक्शन दिया है।

परेश रावल की वापसी पर क्या बोले सुनील शेट्टी?

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता सुनील शेट्टी भी हेरा फेरी 3 में नजर आने वाले हैं। जहां पर सुनील शेट्टी भी अक्षय कुमार के साथ लीड रोल निभाएंगे। फेमस एक्टर सुनील शेट्टी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में हेरा फेरी 3 फिल्म परेश रावल के कम बैक पर बयान देते हुए कहा “भी सुन रहा हूं कि फाइन-ट्यूनिंग हो चुकी है। अब रिलीज़ के बाद ही बात करूंगा, उससे पहले हेरा फेरी के बारे में बात ही नहीं करूंगा।” इसके बाद आगे सुनील शेट्टी ने हेरा फेरी 3 फिल्म को लेकर बात करते हुए कहा “यह पहले के दो भागों की तरह ही फैमिली एंटरटेनर होगी जो आपको केवल हंसाएगी और आप बिना किसी झिझक के अपने पूरे परिवार के सदस्यों के साथ इसे एंजॉय कर सकते हैं।”

परेश रावल निभाएंगे बाबू भैया का किरदार

आपको बता दे कि हेरा फेरी 3 फिल्म में एक बार फिर से फैंस को अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के साथ परेश रावल की तिगड़ी देखने को मिलेगी। जहां पर फेमस अभिनेता परेश रावल एक बार फिर से लोगों को बाबू भैया के किरदार में दिखाई देंगे परेश रावल को बाबू भैया के केदार में बहुत ही ज्यादा पसंद किया गया था।

Read More-पाकिस्तान में सरदार जी 3 का धमाका, ओपनिंग वीकेंड में दिलजीत दोसांझ की फिल्म ने तोड़े कई रिकॉर्ड

Hot this week

जगन रेड्डी ने CJP को दिया समर्थन, NDA से बदले सुर! चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img