अल्लू अर्जुन के घर पर हुई पत्थरबाजी, पुलिस ने JAC नेताओं को किया गिरफ्तार

Allu Arjun News: पुष्पा 2 एक्टर अल्लू अर्जुन(Allu Arjun) के हैदराबाद वाले घर पर कुछ अज्ञात लोगों ने पत्थरबाजी कर दी। इतना ही नहीं कुछ अज्ञात लोग एक्टर के घर के परिसर में जबरन घुस गए और तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है। इस मामले में जेएसी नेताओं पर तोड़फोड़ का आरोप लगा है और पुलिस ने इन्हें हिरासत में भी ले लिया है।

अल्लू अर्जुन के घर के बाहर हुई तोड़फोड़

अल्लू अर्जुन के हैदराबाद के जुबली हिल्स से स्थित घर के बाहर कुछ अज्ञात लोगों ने पत्र और विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद वहां मौजूद कुछ अज्ञात लोग अल्लू अर्जुन के घर के परिसर में जबरन घुस गए और तोड़फोड़ करने लगे। इसके बाद पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। इस मामले पर पुलिस ने बयान देते हुए बताया कि,”उस्मानिया यूनिवर्सिटी से जुड़ी कमेटी JAC के 6 सदस्यों ने हमला किया है। हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई कंप्लेंट नहीं हुई है।”

अल्लू अर्जुन के घर की टाइट हुई सिक्योरिटी

इस घटना के बाद अल्लू अर्जुन के घर की सिक्योरिटी टाइट कर दी गई है। हालांकि जिस वक्त यह घटना हुई उसे वक्त अल्लू अर्जुन घर पर मौजूद नहीं थे। आपको बता दें इससे पहले अल्लू ने फैंस से सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल ना करने की अपील की है। एक्टर ने इसे लेकर पोस्ट किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है।

Read More-नहीं रहे ‘नागिन 3’ और ‘मधुबाला’ शो के आर्ट डायरेक्टर सुमित मिश्रा, आत्महत्या की आशंका

Hot this week

योगी के लिए ऐसी दीवानगी! 301 लीटर की भारी-भरकम कांवड़ लेकर निकला शिव भक्त

सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान...

वीडियो हटाने के बाद मोदी सरकार के आगे झुका Meta! निशिकांत दुबे बोले- यह कानून की…

सोशल मीडिया कंपनी Meta द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...

Instagram के बाद अब Snapchat पर सरकार की एंट्री, जानिए क्या है पूरा प्लान

भारत सरकार का विदेश मंत्रालय अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img