Sunday, February 8, 2026

सिद्धार्थ या कियारा किसने किसको किया था पहले प्रपोज? करण जौहर के शो में कपल ने किए पर्सनल लाइफ के जुड़े कई खुलासे

Coffee With Karan 8: बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री की कियारा आडवाणी ने फेमस अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा से शादी के बाद और भी पॉपुलर हो गई है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की जोड़ी को सोशल मीडिया की सबसे पॉपुलर जोड़ियां में से एक माना जाता है। हाल ही में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा करण जौहर के शो कॉफी विद करण की आठवे सीजन में पहुंचे हैं। इस दौरान कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं।

कॉफी विद करण में पहुंचे सिद्धार्थ और कियारा

कॉफी विद करण के आठवे सीजन का नया प्रोमो वीडियो सामने आ गया है। इस नए प्रोमो वीडियो को खुद करण जौहर ने शेयर किया है। इस वीडियो में करण जौहर के शो में कियारा आडवाणी अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ पहुंची हैं। इस दौरान कियारा आडवाणी ने खुलासा करते हुए बताया है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा ने उन्हें सबसे पहले रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया था। इसके बाद कियारा आडवाणी ने तुरंत सिद्धार्थ मल्होत्रा को शादी के लिए हां भी कह दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

7 फरवरी को दूल्हा-दुल्हन बने सिद्धार्थ और कियारा

बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री की कियारा आडवाणी और मशहूर अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा शेरशाह फिल्म में नजर आए थे। शेरशाह फिल्म के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी एक दूसरे को डेट करने लगे। इसके बाद इसी साल 7 फरवरी को कियारा आडवाणी ने बॉलीवुड के स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शादी कर ली है। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की केमिस्ट्री को उनके फैंस खूब पसंद भी करते हैं।

Read More-हार्ट अटैक नहीं बल्कि इस वजह से वेंटिलेटर पर हैं CID के फेमस अभिनेता दिनेश, दयानंद शेट्टी ने दिया हेल्थ अपडेट

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img