“रातों की नींद उड़ी, हर पल सता रहा डर!” दीपिका कक्कड़ की सेहत पर शोएब इब्राहिम का बड़ा खुलासा

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की सेहत एक बार फिर चर्चा में है। लंबे समय से लिवर कैंसर का इलाज करा रहीं दीपिका फिलहाल रिकवरी फेज में हैं, लेकिन हाल ही में उनकी बॉडी में एक छोटा सिस्ट पाए जाने के बाद चिंता बढ़ गई है। इसी बीच उनके पति और एक्टर शोएब इब्राहिम ने अपने व्लॉग में खुलासा किया कि वह लगातार डॉक्टरों के संपर्क में हैं और हर संभव कोशिश कर रहे हैं कि दीपिका को सबसे बेहतर इलाज मिले।

सेकंड ओपिनियन के लिए अस्पतालों के चक्कर

शोएब ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनका पूरा समय अस्पतालों के चक्कर लगाने में बीत रहा है। उन्होंने कई बड़े अस्पतालों में जाकर डॉक्टरों से सेकंड ओपिनियन लिया है। डॉक्टरों ने सिस्ट की असली वजह जानने के लिए कुछ और टेस्ट और MRI कराने की सलाह दी है। शोएब का कहना है कि वह किसी भी तरह की लापरवाही नहीं करना चाहते और हर एंगल से जांच करवा रहे हैं ताकि इलाज सही दिशा में आगे बढ़ सके।

‘हर छोटी बात से डर लगता है’ – शोएब

अपने व्लॉग में शोएब ने अपनी मानसिक स्थिति भी साझा की। उन्होंने कहा कि दीपिका के सेकेंड रिलैप्स के बाद से उन्हें हेल्थ एंग्जायटी होने लगी है। वह हर छोटी-छोटी बात को लेकर भी अंदर ही अंदर घबरा जाते हैं। अगर दीपिका को हल्का सा दर्द भी होता है तो वह बेचैन हो जाते हैं, हालांकि वह यह चिंता उनके सामने जाहिर नहीं करते। उनका कहना है कि वह खुद को मजबूत दिखाने की कोशिश करते हैं ताकि दीपिका पर कोई अतिरिक्त दबाव न पड़े।

व्लॉग से दूरी, लेकिन फैंस से नहीं

शोएब ने यह भी बताया कि इसी वजह से वह पिछले 10-12 दिनों से नियमित व्लॉग नहीं बना पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह रोज-रोज अस्पताल और इलाज की बातें दिखाकर दर्शकों को बोर नहीं करना चाहते। इसलिए उन्होंने थोड़ा समय लेकर सारी अपडेट एक साथ साझा करने का फैसला किया। वहीं फैंस लगातार दीपिका के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनके लिए सपोर्ट भी दिखा रहे हैं।

Resd more-4 साल के बच्चे की एक बात से खुला खौफनाक राज: ‘मम्मी टैंक में हैं’—सच सामने आते ही दहल गया गांव

Hot this week

‘पंजाब में SIR नहीं होने देंगे’, भड़के भगवंत मान, बोले- PM मोदी बताएं आखिर…

पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img