Wednesday, January 7, 2026

इकलौती बेटी सोनाक्षी की शादी में शामिल नहीं होंगे शत्रुघ्न सिन्हा? मामा ने किया खुलासा कहा- ‘ज्यादा देर तक नाराज…’

Sonakshi Sinha: बॉलीवुड की अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बनी हुई है। सोनाक्षी सिन्हा अपने बॉयफ्रेंड और एक्टर जहीर इकबाल के साथ 23 जून को शादी करने जा रही हैं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी में उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा शामिल नहीं होंगे। अब इन खबरों पर शत्रुघ्न सिन्हा के साल और सोनाक्षी सिन्हा के मामा ने सच का खुलासा किया है।

बेटी की शादी में शामिल नहीं होंगे शत्रुघ्न सिन्हा?

अफवाहें उड रही थी कि सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा की शादी से खुश नहीं है जिसकी वजह से वह अपनी बेटी की शादी में शामिल नहीं होंगे यहां तक दावा किया जा रहा था कि शत्रुघ्न सिन्हा सोनाक्षी सिन्हा से इसलिए नाराज है क्योंकि वह एक मुस्लिम लड़के से शादी कर रही हैं। वही इन अफवाहों पर सोनाक्षी सिन्हा के मामा और फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी छुट्टी तोड़ी और सच का खुलासा किया है। उन्होंने इन अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि वह अपनी बेटी की शादी में जरूर शामिल होंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

‘सोनाक्षी और उनके परिवार के बीच सब ठीक है’

शत्रुघ्न सिन्हा के सेल और सोनाक्षी सिन्हा के मामा ने हिलानी ने खुलासा करते हुए कहा है कि,’शत्रुघ्न सिन्हा के बिना शादी नहीं हो सकती कुछ दिनों पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने बयान दिया था कि उन्हें शादी के बारे में पता नहीं था। ऐसा इसलिए हो सकता है, क्योंकि टीएमसी नेता लोकसभा चुनावों के चलते मुंबई से बाहर थे। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि शत्रुघ्न निश्चित रूप से शादी में शामिल होंगे। सोनाक्षी और उनके परिवार के बीच सब ठीक है और अगर वो नाराज भी हैं तो ज्यादा देर तक सोनाक्षी से नाराज नहीं रह सकते हैं। वो उनकी लाडली है। शादी नहीं अटेंड करने का कोई सवाल ही नहीं पैदा होता। जैसा कि शत्रुघ्न जी ने आपसे कहा था कि आज कल इन्फॉर्म करते हैं परमिशन नहीं लेते।’

Read More-बागेश्वर धाम के शरण में पहुंचे संजय दत्त, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ शेयर की तस्वीर

Hot this week

अटलांटिक में रूसी तेल टैंकर पर कब्जा US नेवी ने किया कब्जा, अमेरिका-रूस आमने-सामने

उत्तरी अटलांटिक महासागर में उस वक्त हालात बेहद संवेदनशील...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img