Thursday, December 4, 2025

‘मेरी बेटी ने कुछ भी गैरकानूनी…’ सोनाक्षी की शादी के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी

Shatrughan Singha: बॉलीवुड के फेमस अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को जहीर इकबाल के साथ शादी की है। सोनाक्षी सिन्हा जहीर इकबाल अलग-अलग धर्म के हैं। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी काफी चर्चा में रही है दोनों को शादी से पहले काफी ट्रोल भी किया गया क्योंकि दोनों अलग-अलग धर्म के थे इसीलिए उनकी शादी आसान भी नहीं थी। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल दोनों ही अपने फैसले पर अडिग रहे आखिरकार दोनों ने जन्म-जन्मांतर के लिए एक- दूसरे का हाथ थाम लिया। बेटी की शादी के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ी है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी

आपको बता दें सोनाक्षी सिन्हा को मुस्लिम लड़के से शादी करने पर काफी ट्रोल भी किया गया है। अब बेटी की शादी का विरोध करने वालों को शत्रुघ्न सिन्हा ने करारा जवाब दिया है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा,”आनंद बख्शी साहब ने ऐसे प्रोफेशनल विरोध करने वालों के बारे में लिखा है, ‘कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना। इसमें मैं जोड़ना चाहूंगा, ‘कहने वाले अगर बेकार, बेकार-काज के हो तो कहना ही काम बन जाता है।” उन्होंने आगे कहा कि, ”मेरी बेटी ने कुछ भी गैरकानूनी या असंवैधानिक नहीं किया है। शादी दो लोगों के बीच एक बहुत ही पर्सनल डिसीजन है। किसी को भी इसमें दखल या कमेंट करने का अधिकार नहीं है। मैं सभी विरोध करने वालों से कहता हूं-जाओ, जीवन जाओ। अपने जीवन में कुछ उपयोगी करो कुछ नहीं कहना।”

बिहार से सोनाक्षी सिन्हा को मिली धमकी

आपको बता दें मुस्लिम लड़के से शादी करने के बाद सोनाक्षी सिन्हा को बिहार से धमकी मिली है कि उन्हें बिहार में घुसने नहीं दिया जाएगा। शादी का विरोध करते हुए सोनाक्षी सिन्हा और उनके पिता के खिलाफ पोस्टर लगाया गया। पोस्ट में लिखा गया था कि यह शादी लव जिहाद को बढ़ावा और देश को इस्लामी कारण करने की साजिश है। वही यह भी लिखा था कि शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी को बिहार में घुसने नहीं दिया जाएगा। आपको बता दें शत्रुघ्न सिन्हा का जन्म बिहार में ही हुआ था|

Read More-सलमान खान से शादी करना चाहती है अमीषा पटेल! ‘गदर’ एक्ट्रेस बोली- ‘…मैं तो पहले से ही राजी हूं’

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img