Thursday, December 4, 2025

कबीर सिंह के लिए Shahid Kapoor नहीं थे डायरेक्टर की पहली पसंद, इस एक्टर को ऑफर हुई थी फिल्म

Kabir Singh: बॉलीवुड इंडस्ट्री में शाहिद कपूर ने अपनी अलग ही पहचान बना ली है। शाहिद कपूर को हमेशा उनकी दमदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है। शाहिद कपूर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में दी है। बॉलीवुड के अभिनेता शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह एक्टर की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि शाहिद कपूर कबीर सिंह फिल्म के लिए मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे। शाहिद कपूर की जगह इस एक्टर को कबीर सिंह का किरदार ऑफर किया गया था।

इस एक्टर को मिला था कबीर सिंह का ऑफर

कबीर सिंह के डायरेक्टर का नाम संदीप रेड्डी वांगा है। संदीप रेड्डी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी सुपरहिट फिल्म कबीर सिंह को लेकर एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। उन्होंने खुलासा करते हुए कहा कि कबीर सिंह फिल्म के लिए सबसे पहले कबीर सिंह का रोल रणवीर सिंह को ऑफर किया गया था। लेकिन रणबीर सिंह ने कबीर सिंह फिल्म के ऑफर को ठुकरा दिया था। इसके बाद उन्होंने शाहिद कपूर से संपर्क किया और शाहिद कपूर को कबीर सिंह फिल्म में ऑफर दिया हालांकि उसे समय शाहिद कपूर का करियर बहुत ही खराब चल रहा था क्योंकि शाहिद कपूर ने उस समय कोई भी बड़ी हिट फिल्म नहीं दी थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

सुपरहिट साबित हुई थी कबीर सिंह

आपको बता दे कि बॉलीवुड के स्टार शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह 21 जून साल 2019 में रिलीज हुई थी। रिलीज होने के बाद शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर सभी को हैरान कर दिया था। कबीर सिंह फिल्म में शानदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले शाहिद कपूर उस समय बहुत ही ज्यादा सुर्खियों में रहे थे। जिस कारण कबीर सिंह फिल्म को शाहिद कपूर की सबसे सुपरहिट फिल्मों में से एक माना जाता है।

Read More-लॉरेंस बिश्नोई की ताजा धमकी से अलर्ट हुई पुलिस, Salman Khan की जान बचाने के लिए किया ये काम

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img