Sunday, December 21, 2025

Salman Khan ने शेयर की पिता के साथ अनदेखी तस्वीर, बोले- ‘हैप्पी बर्थडे मेरे टाइगर’

Salim Khan Birthday: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान का आज जन्मदिन है। सलमान खान के पिता सलीम खान आज अपना 88 वां जन्मदिन मना रहे हैं। सलीम खान को उनके जन्मदिन के अवसर पर सोशल मीडिया के जरिए हर कोई जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहा है। आपको बता दे कि बॉलीवुड के भाई जान सलमान खान ने अपने पिता के जन्मदिन पर उनके साथ एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है और अपने पिता को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी है।

सलमान खान ने पिता को किया बर्थडे विश

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहते हैं। बॉलीवुड के भाई जान सलमान खान ने अपने पिता सलीम खान के जन्मदिन पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में सलमान खान अपने पिता के साथ बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। सलमान खान ने सलीम खान के साथ इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा “हैप्पी बर्थडे मेरे टाइगर।” सलमान खान की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

फैंस को खूब पसंद आ रही तस्वीर

सलीम खान और सलमान खान का फैंस देखकर उनके फैंस खुश हो गए हैं। सलमान खान की इस पोस्ट पर उनके फैंस सलीम खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। अभी तक सलमान खान की इस पोस्ट पर 8 लाख से भी ज्यादा लाइक आ चुके हैं। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सलमान खान की इस पोस्ट पर 9 हजार से भी ज्यादा लोगों ने कमेंट किया है। सलमान खान को सोशल मीडिया पर बहुत ही ज्यादा संख्या में लोग फॉलो करते हैं। अगर सलमान खान के सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर फॉलोवर की बात करें तो भाई जान को 67.4 मिलियन लोग फॉलो कर रहे हैं।

Raed More-Katrina Kaif ने ससुर को किया बर्थडे विश, शेयर की कौशल फैमिली की खूबसूरत तस्वीर

Hot this week

71 की उम्र में रेखा ने रचाई शादी? खुलासा करते हुए बोली ‘प्यार है तो….’

बॉलीवुड की एवरग्रीन अदाकारा रेखा हाल ही में फिल्म...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img