Saturday, February 7, 2026

भरी महफिल में ऐश्वर्या के पति अभिषेक बच्चन को Salman Khan ने लगाया गले, वीडियो देख हैरान हुए लोग

Salman Khan Video: बीती शाम फिल्म प्रोड्यूसर आनंद पंडित की बर्थडे पार्टी थी जिसमें बॉलीवुड सितारों का भी जमावड़ा लगा। आनंद पंडित की बर्थडे पार्टी में सलमान खान से लेकर अभिषेक और अमिताभ बच्चन भी पहुंचे थे। पार्टी के दौरान का एक वीडियो सामने आया है जो सभी को हैरान कर रहा है। इस वीडियो में सलमान खान अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के गले मिलते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखकर अभिषेक और सलमान खान के फैंस काफी हैरान है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग अपनी जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

सलमान ने लगाया अमिताभ और अभिषेक को गले

सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है उसमें देखा जा सकता है कि सलमान खान स्टेज पर चढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। जहां पहले से ही अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन कुछ लोगों के साथ खड़े हुए हैं। जब सलमान खान पहुंचे तो उन्होंने पहले एक शख्स को गले लगाया फिर अमिताभ बच्चन की तरफ बढ़ते हुए हाथ मिलाकर उन्हें गले लगाया। अमिताभ बच्चन ने भी सलमान खान का गर्म जोशी से स्वागत किया। वहीं उसके बाद सलमान खान ने ऐश्वर्या के पति अभिषेक बच्चन को भी गले लगाया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखकर लोग कुछ देर के लिए काफी हैरान हो गए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

ऐश्वर्या को डेट कर चुके हैं सलमान खान!

दरअसल आपको बता दें ऐसा कहा जाता है कि ऐश्वर्या राय और सलमान खान ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया है। अक्षर से ब्रेकअप के बाद यह पहला मौका है जब सलमान को यूं अभिषेक से गले मिलते हुए देखा जा रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

सलमान खान और अभिषेक बच्चन की चेहरे की खुशी को देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों के बीच कोई गिला शिकवा नहीं रहा है। वही आपको बता दें फिल्म प्रोड्यूसर आनंद पंडित की बर्थडे पार्टी की कई सारी तस्वीर भी सामने आई है जिसमें ऋतिक रोशन ,शाहरुख खान, सोनू निगम, अमीषा पटेल जैसे तमाम सितारे दिख रहे हैं।

Read More-गांव की सैर पर निकली शिल्पा शेट्टी, फैंस बोले-‘असली जिंदगी ये ही है…’

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img