28 दिसंबर को बन रहा आदित्य मंगल राजयोग, चांदी की तरह चमकेगी इन राशि वालों की किस्मत

साल के अंत में धनु राशि में सूर्य और मंगल की युति से बन रहा है यह आदित्य मंगल राज योग कई राशि के जातकों पर बहुत ही शुभ पड़ने वाला है।

210
ASTRO

Surya Mangal Yuti 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो इसका प्रभाव सभी राशि के जातकों पर पड़ता है। 28 दिसंबर को मंगल ग्रह गोचर करके धनु राशि में प्रवेश करने वाले हैं वही सूर्य पहले से ही धनु राशि में गोचर कर रहे हैं। सूर्य और मंगल की एक साथ युति बनने जा रही है। जिससे बहुत ही शुभ योग आदित्य मंगल राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। साल के अंत में धनु राशि में सूर्य और मंगल की युति से बन रहा है यह आदित्य मंगल राज योग कई राशि के जातकों पर बहुत ही शुभ पड़ने वाला है। इन तीन राशि वालों की किस्मत चांदी की तरह चमकने वाली है। यह लोग अपने करियर में ताबड़तोड़ पैसे की कमाई करेंगे।

धनु राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य और मंगल की युति से बन रहा आदित्य मंगल योग लाभदाई रहेगा। आपकी कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार की तरफ से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। नौकरी लगने के योग बन रहे हैं आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी। इस दौरान आप जहां भी जाएंगे आपको सम्मान प्राप्त होगा।

सिंह राशि

आदित्य मंगल राजयोग सिंह राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। विदेश यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। आपने जो किसी को पैसा उधार में दिया है वह आपका पैसा बहुत जल्द वापस कर जाएगा। इस दौरान आपकी बाॅस के साथ अच्छी जमेगी। पति-पत्नी के बीच भी संबंध अच्छे रहेंगे परिवार का माहौल बहुत ही बेहतर रहेगा।

मिथुन राशि

पार्टनरशिप के काम में लाभ होगा। करियर में उन्नति होगी। साहस पराक्रम बढ़ेगा जीवनसाथी को तरक्की मिल सकती है। शादीशुदा लोगों का जीवन खुशहाल रहेगा। यह योग आपके जीवन में खुशियां लाएगा। सभी बिगड़े हुए काम पूरे हो जाएंगे। यह राजयोग इन जातकों को साल 2024 में बड़ा पद, पैसा और प्रतिष्ठा देगा।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News Inia इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-सपने में अगर इस तरह से दिखे मोर तो समझ ले खुलने वाला है बंद किस्मत का ताला