शादी के बंधन में बंधे रणदीप हुड्डा, गर्लफ्रेंड के साथ लिए सात फेरे,सामने आया पहला Video

रणदीप हुड्डा(Randeep Hooda) ने आज यानी 29 नवंबर को अपनी गर्लफ्रेंड लिन लैशराम के साथ सात फेरे ले लिए हैं। दोनों की शादी का पहला वीडियो सामने आया है जिसमें एक्टर धोती कुर्ता पहने हुए हैंडसम दिख रहे हैं।

466
Randeep Hooda Wedding

Randeep Hooda Wedding Video: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और फेमस अभिनेता रणदीप हुड्डा(Randeep Hooda) आज शादी के बंधन में बंध गए हैं। रणदीप हुड्डा(Randeep Hooda) ने आज यानी 29 नवंबर को अपनी गर्लफ्रेंड लिन लैशराम के साथ सात फेरे ले लिए हैं। दोनों की शादी का पहला वीडियो सामने आया है जिसमें एक्टर धोती कुर्ता पहने हुए हैंडसम दिख रहे हैं।

गर्लफ्रेंड के साथ रणदीप हुड्डा ने लिए सात फेरे

बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता रणदीप हुड्डा(Randeep Hooda) की शादी का जो वीडियो सामने आया उसमें देखा जा सकता है एक्टर सफेद कुर्ते के साथ धोती पहने हुए नजर आ रहे हैं। वहीं उनकी गर्लफ्रेंड और दुल्हन मणिपुरी ब्राइडल पहने हुए बेहद खूबसूरत लग रही हैं। दोनों की शादी इंफाल में मणिपुरी रीति रिवाज में हुई है।

कौन है रणदीप हुड्डा की पत्नी

रणदीप हुड्डा की दुल्हनिया लिन लैशराम एक्ट्रेस हैं। यह मॉडलिंग भी करती है।मणिपुर के इम्फाल की रहने वाली हैं।19 दिसंबर 1985 में इंडिया के नॉर्थ ईस्टर्न स्टेट में जन्मीं लिन पेशे से सक्सेसफुल बिजनेसवुमन भी हैं। वही आपको बता दे रणदीप हुड्डा बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे चर्चित अभिनेता है इन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया है।

Read More-अमिताभ बच्चन की 3000 करोड़ संपत्ति का कौन है असली वारिस? अभिषेक नहीं है जायदाद के इकलौते हकदार!