Ranbir Kapoor: आज मुंबई में वोटिंग हुई जहां बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारों ने बढ-चढ़कर अपना योगदान दिया। अमिताभ बच्चन से लेकर जया बच्चन, सैफ अली खान, करीना कपूर से लेकर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं ने मतदान किया है। वही मतदान करने के लिए बॉलीवुड के फेमस अभिनेता और आलिया भट्ट के पति रणबीर कपूर पोलिंग बूथ पर पहुंचे। पोलिंग बूथ का रणबीर कपूर की मुलाकात प्रेम चोपड़ा से हो गई इस दौरान रणबीर कपूर ने कुछ ऐसा किया जिसे देखकर फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं।
रणबीर कपूर ने छुए प्रेम चोपड़ा के पैर
जिस समय रणबीर कपूर मतदान करने पहुंचे। रणबीर कपूर ने व्हाइट शर्ट और जींस पहनी हुई थी। इस दौरान बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा भी अपने दामाद के साथ पोलिंग बूथ पर पहुंचे। जहां पर रणबीर कपूर की मुलाकात प्रेम चोपड़ा से हो जाती है। रणबीर कपूर ने प्रेम चोपड़ा से बहुत विनम्रता से बात की और उनके पैर छुए। प्रेम चोपड़ा ने भी रणबीर कपूर को अपने गले से लगा लिया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। रणबीर कपूर के संस्कार देख लोग उन्हें बहुत ही अच्छा इंसान बता रहे हैं।
View this post on Instagram
रामायण में नजर आएंगे रणबीर कपूर
इस समय बॉलीवुड के फेमस अभिनेता रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म रामायण को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। रणबीर कपूर इस समय रामायण की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। नितेश तिवारी की रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। वहीं सई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी।