Wednesday, February 4, 2026

रामायण के लिए कड़ी मेहनत कर रहे रणबीर कपूर, वर्कआउट में बहा रहे पसीना

Ranbir Kapoor: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता कपूर को वैसे तो इंडस्ट्री में चॉकलेटी बॉय के नाम से जाना जाता है लेकिन इस बार रणवीर कपूर रामायण फिल्म में नजर आने वाले है। नितेश तिवारी की रामायण फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का मुख्य किरदार निभाएंगे। रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने के लिए रणबीर कपूर कड़ी मेहनत भी कर रहे हैं। इसके बाद उन्होंने वर्कआउट में खूब पसीना बहाया है।

रामायण के लिए पसीना बहा रहे रणवीर

बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता रणबीर कपूर का सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया गया है जिसमें वह वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान रणबीर कपूर खुद को फिट रखने के लिए कभी साइकिलिंग का भी स्विमिंग और कभी जॉगिंग करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि रणबीर कपूर रामायण में भगवान राम के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और फैंस की उम्मीद पर खरे उतरने की कोशिश कर रहे हैं।

रामायण के लिए छोड़ा नॉनवेज

बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता रणवीर कपूर का नाम रामायण फिल्म को लेकर बहुत ही लंबे समय से जोड़ा जा रहा था। एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर ने खुलासा करते हुए बताया था कि उन्होंने रामायण फिल्म के लिए मांस और मदिरा छोड़ती है। रामायण फिल्म में भगवान राम के रोल को निभाने के कारण रणबीर कपूर ने नॉनवेज खाना छोड़ दिया है। इस समय रणबीर कपूर रामायण फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं जिसमें उनके साथ साउथ के अभिनेत्री सई पल्लवी और सुपरस्टार यश भी शूटिंग कर रहे हैं।

Read More-नंगे पैर सिद्धिविनायक के दर्शन करने पहुंची शहनाज गिल, सिर पर दुपट्टा डाले भगवान की भक्ति में रंगी एक्ट्रेस

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img