Wednesday, December 31, 2025

बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी के साथ इस दिन सात फेरे लेने जा रही रकुल प्रीत, गोवा में करेंगी शादी

Rakul Preet Singh Wedding: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) इसी साल शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। बताया जा रहा है कि रकुल प्रीत सिंह बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी (Jackky bhagnani) के साथ सात फेरे लेने जा रही हैं। हालांकि अभी तक एक्ट्रेस ने इस बात को लेकर कोई भी ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं किया है। लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो कपल इसी साल शादी के बंधन में बन सकते हैं। बताया जा रहा है कि कपल की वेडिंग डेट भी रिवील हो गई है।

इस दिन शादी के बंधन में बंधेंगी रकुल प्रीत सिंह

रिपोर्ट्स के मुताबिक रकुल प्रीत सिंह फरवरी के महीने में शादी के बंधन में बंध सकती। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,”रकुल और जैकी 22 फरवरी को गोवा में शादी कर रहे हैं। वे वास्तव में इस बारे में बहुत चुप हैं क्योंकि वह इस रिश्ते को बहुत ही इंटीमेट रखना चाहते हैं।वे प्राइवेट लोग हैं और शादी को भी प्राइवेट रखना चाहते हैं।” बताया जा रहा है कि रकुल प्रीत सिंह के बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी बैंकॉक के थाईलैंड में बैचलर पार्टी इंजॉय कर रहे हैं। रकुल प्रीत सिंह जी थाईलैंड में अपने ब्रेक को इंजॉय कर रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rakul Singh (@rakulpreet)

रकुल प्रीत सिंह की फिल्में

बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह बहुत जल्द कमल हासन के साथ इंडियन 2 फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म में बॉबी सिम्हा और प्रिया भवानी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वही जैकी भगनानी बड़े मियां छोटे मियां फिल्में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, टाइगर और सोनाक्षी सिन्हा भी दिखाई देगी। यह फिल्म 2024 में ईद के दिन रिलीज होगी।

Read More-ये है साल 2023 की बेस्ट फिल्म, डायरेक्टर करण जौहर ने बताया नाम

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img