फेमस अभिनेता राजपाल यादव की जब्त हुई करोड़ों की संपत्ति, लोन न चुका पाने के चलते हुई कार्रवाई

Rajpal Yadav: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता राजपाल यादव (Rajpal Yadav) ने अपनी कॉमेडी से बॉलीवुड में एक अलग ही पहचान बनाई है। राजपाल यादव को आज के समय में कौन नहीं जानता है। राजपाल यादव उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के रहने वाले हैं। हालांकि इस समय राजपाल यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। राजपाल यादव की करोड़ों की संपत्ति सीज कर दी गई है।

लोन नहीं चुका पाए थे राजपाल यादव

बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता राजपाल यादव फिल्म अता-पता लापता के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया मुंबई की बांद्रा ब्रांच से लोन लिया था। लेकिन वह चुका नहीं पाए थे शाहजहांपुर में सेठ एंक्लेव में स्थित करोड़ की संपत्ति को बैंक ने जब्त कर दिया है। 2 दिन पहले मुंबई से सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के अधिकारी शाहजहांपुर पहुंचे थे और यहां आकर उन्होंने कार्रवाई शुरू कर दी थी। आपको बता दे राजपाल यादव के पिता नौरंगी लाल यादव के नाम से मुंबई के सेंट्रल बैंक आफ इंडिया की बांद्रा ब्रांच से एक लोन लिया गया था। किसी कारण बस वह लोन अदा नहीं कर पाए।

प्रॉपर्टी पर बैंक वालों ने लगा दिया था बैनर

उन्होंने बीते दिन रविवार को इस प्रॉपर्टी पर बैंक का बैनर लगा दिया था। जिसमें लिखा था कि यह संपत्ति सेंट्रल बैंक आफ इंडिया मुंबई की है इस पर किसी तरह की कोई खरीदारी नहीं होगी। वही आज सोमवार सुबह सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया मुंबई के अधिकारी पहुंचे और उन्होंने प्रॉपर्टी को जब्त कर दिया। आपको बता दें राजपाल यादव फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता है। बॉलीवुड फिल्मों में उन्होंने अपनी कॉमेडी से लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई है।

Read More-उज्जैन में महाकालेश्वर के दर्शन करने पहुंची रूपाली गांगुली, ट्रेडिशनल अवतार में नजर आई TV की अनुपमा, देखें तस्वीरें…

Hot this week

BRICS बैठक में नितिन गडकरी का बड़ा बयान, आखिर कौन सी चुनौती से मिलकर लड़ने की दी सलाह?

भारत की अध्यक्षता में महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित...

शंकराचार्य के नाम पर कौन रच रहा था साजिश? हाईकोर्ट पहुंचा मामला, सरकार से मांगी गई बड़ी रिपोर्ट

ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के नाम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img