Friday, November 21, 2025

लाल जोड़े में दुल्हन बनी प्रियंका चोपड़ा की भाभी नीलम, भाई सिद्धार्थ की शादी में पहुंचा अंबानी परिवार

Priyanka Chopra Brother Wedding: ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा के छोटे भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शुक्रवार को मुंबई में नीलम उपाध्याय के साथ शादी हो गई। प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra)के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी की कई सारी तस्वीरें और वीडियो सामने आ चुके हैं। जिसमें प्रियंका चोपड़ा की भाई की शादी में खूब मस्ती करती हुई नजर आ रही है।

लाल जोड़े में दुल्हन बनी प्रियंका की भाभी

प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने एक्ट्रेस नीलम उपाध्याय संग शादी रचा ली है। सोशल मीडिया पर कपल की तस्वीरें वायरल हो रही है। सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय की शादी में केवल करीबी परिवार और दोस्त ही शामिल हुए है। कपल के प्री वेडिंग फंक्शन की भी तस्वीरें जमकर वायरल हुई थी, जिसमें सभी जमकर मस्ती करते नजर आ रहे थे। नीलम उपाध्याय लाल जोड़े में बेहद शानदार लग रही हैं।प्रियंका चोपड़ा की भाभी नीलम ने शादी में सुर्ख लाल जोड़ा पहना था. जिसके साथ उन्होंने मैचिंग दुपट्टा और हैवी ज्वेलरी से अपना लुक पूरा किया।वहीं प्रियंका के भाई सिद्धार्थ ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी में दूल्हा बने बहुत हैंडसम लग रहे थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Patty Cardona (@jerryxmimi)

प्रियंका चोपड़ा ने पहना था ग्रीन कलर का लहंगा

अपने भाई की शादी में प्रियंका चोपड़ा ने रंग ही जमा दिया प्रियंका चोपड़ा ग्रीन कलर का लहंगा पहनकर बहुत ही खूबसूरत लग रही थी वही निक जोनस भी अपने साले साहब की शादी को खूब इंजॉय करते हुए नजर आए। वहीं

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Patty Cardona (@jerryxmimi)

प्रियंका चोपड़ा के भाई की शादी में अंबानी फैमिली भी पहुंची थी। जिसमें नीता अंबानी और श्लोका मेहता दिखाई दी थीं।

Read More-चलते हुए अचानक लड़खड़ाई Salman Khan की मां, 83 साल की उम्र में गिरते हुए ऐसे बची सलमा खान

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img