Wednesday, February 4, 2026

शूटिंग के दौरान घायल हुई प्रियंका चौपड़ा? तस्वीर देख घबराएं फैंस, बोले-‘प्लीज अपना ध्यान…’

Priyanka Chopra: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और आए दिन तस्वीरें और वीडियोस शेयर किया करती हैं। अब इसी बीच प्रियंका चोपड़ा ने फैंस के साथ अपनी लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया है। दरअसल उन्होंने कुछ देर पहले इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई जिसमें उनके चेहरे पर खून दिखाई दे रहा है।

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर कर दी खून वाली तस्वीर

बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा के चेहरे पर खून लगा दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा मुझे आश्चर्य है कि,’मुझे आश्चर्य की पिछले कुछ सालों से मैं काम के दौरान खून वाली कितनी तस्वीरें पोस्ट की हैं।’ प्रियंका चोपड़ा की यह तस्वीर देख फैंस काफी परेशान हो गए हैं और लगातार कमेंट कर रहे हैं।

तस्वीर देख घबराएं फैंस

प्रियंका चोपड़ा की इस तस्वीर को देखकर फैंस लगातार एक्ट्रेस की पुरानी तस्वीर शेयर कर रहे है। इतना ही नहीं प्रियंका चोपड़ा को ध्यान रखने की सलाह भी दे रहे हैं। दरअसल आपको बता दे शूटिंग के दौरान कई स्टार्स को असल में चोट लग जाती है। जिसकी वजह से प्रियंका चोपड़ा की इस तस्वीर को देख फैंस काफी घबरा गए हैं। प्रियंका चोपड़ा इस समय कई प्रोजेक्ट की शूटिंग को लेकर बिजी चल रही है।

Read More-क्या भांजी आरती सिंह की शादी में शामिल होंगे गोविंदा? एक्ट्रेस बोली,वो मेरे मामा है तो…’

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img