Tuesday, February 17, 2026

इवेंट में करोड़ों का नेकलेस पहनकर पहुंची Priyanka Chopra, कीमत जानकर उड़ गए लोगों के होश

Priyanka Chopra: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपना जलवा भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बिखेरा है। आज के जमाने में प्रियंका न सिर्फ ग्लोबल सेलिब्रिटी है बल्कि हाल ही में उनके जलवे की धमक बुलगारी फैशन इवेंट में भी दिखाई दी है। प्रियंका चोपड़ा ने बुलगारी इवेंट की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा के लुक के अलावा उनके नेकलेस ने सभी का ध्यान खींच लिया है। प्रियंका चोपड़ा ने इस इवेंट में इतना महंगा नेकलेस पहना जिसकी कीमत जानकर सभी के होश उड़ गए।

प्रियंका ने बुलगारी का पहना नेकलेस

बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की है इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्रियंका शॉर्ट हेयर और ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस में बुलगारी के डायमंड कलेक्शन को पहने दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा बुलगारी का लेटेस्ट सर्पेटी एटर्ना डायमंड नेकलेस पहने दिखाई दी। बुलगारी का ये सर्पेटी एटर्ना कलेक्शन अपनी कीमत के हिसाब से भी बेहद खास और कीमती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by BVLGARI Official (@bvlgari)

नेकलेस की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

जानकारी के मुताबिक करीब 358 करोड रुपए इस नेकलेस की कीमत है। इस नेकलेस में बुलगारी के 140 साल के इतिहास के प्रतीक के तौर पर 140 कैरेट के हीरे स्टेड किए गए हैं। इस फैशन इवेंट में ज्वेलरी कलेक्शन के लॉन्च के लिए प्रियंका चोपड़ा पहुंची थी। फैशन इवेंट में प्रियंका चोपड़ा ब्लैक गाउन में सब का ध्यान खींच रही थी। प्रियंका चोपड़ा की इन तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है।

Read More-अहमदाबाद के KD अस्पताल में एडमिट हुए शाहरुख खान, अचानक बिगड़ी किंग खान की तबीयत

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img