Friday, January 23, 2026

दशहरे पर Shahid Kapoor ने अपकमिंग फिल्म ‘देवा’ का धांसू लुक किया रिवील, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Deva Release Date: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता शाहिद कपूर ने 2003 में अपनी फिल्म ‘इश्क विश्क’ से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा शाहिद कपूर ने उड़ता पंजाब, आर राजकुमार, हैदर जैसी तमाम फिल्मों में काम किया है। शाहिद कपूर कबीर सिंह फिल्म में नजर आए थे इस फिल्म में इन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से लाखों लोगों के दिलों में जगह बना ली थी। इन दिनों शाहिद कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘देवा’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यह फिल्म बहुत जल्द सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है आज दशहरे के मौके पर शाहिद कपूर ने अपने फैंस को बहुत बड़ा तोहफा दिया है।

अपकमिंग फिल्म का रिवील किया लुक

बॉलीवुड इंडस्ट्री के हैंडसम अभिनेता कहे जाने वाले शाहिद कपूर ‘देवा’ फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में शाहिद कपूर पूजा हेगड़े के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देंगे। इतना ही नहीं फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुए मेकर्स ने शाहिद का लुक भी रिवील कर दिया है। पोस्ट में शाहिद कपूर स्क्रिप्ट व्हाइट शर्ट पहने हुए, छोटे बाल और दाढ़ी वाले चेहरे के साथ नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट में उनके हाथ में बंदूक भी दिखाई दे रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की फिल्म देवा की रिलीज डेट का भी अनाउंसमेंट कर दिया गया है। शाहिद कपूर और पूजा हेगडे स्टारर देवा अगले साल दशहरा पर रिलीज होगी। यानी फिल्म 11 अक्टूबर 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। देवा का डायरेक्शन रोशन एंड्रयूज द्वारा किया जाएगा और इसका निर्माण जी स्टूडियो और राय कपूर फिल्म द्वारा किया जाएगा।

Read More-केरल में चाय की दुकान लगाते हैं ‘रजनीकांत’, वीडियो देख उड़ जाएंगे आपके भी होश

Hot this week

ODI अलविदा कहेंगे रविंद्र जडेजा? रिटायरमेंट को लेकर खुद दिया बड़ा ये संकेत

टीम इंडिया के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा लंबे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img