Thursday, December 4, 2025

बहन परिणीति और प्रियंका को लेकर Mera Chopra ने किया चौंकाने वाला खुलासा, लगाए ये गंभीर आरोप

Priyanka- Parineeti: बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्मों में काम कर चुकी मीरा चोपड़ा को आज के समय में कौन नहीं जानता है। मीरा चोपड़ा ने 1920 में लंदन फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। मीरा चोपड़ा प्रियंका(Priyanka Chopra) और परिणीति चोपड़ा(Parineeti Chopra) की कजन सिस्टर हैं। लेकिन परिणीति चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ा से मीरा के कुछ खास संबंध नहीं है। ना उनके बीच कोई दोस्ती है ना ही कोई रिश्ता शेयर करती हैं। इस बात का खुलासा खुद मीरा चोपड़ा(Mira Chopra) ने किया है मीरा चोपड़ा ने अभी एक इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होंने बताया है कि उनकी कजिन सिस्टर परिणीति चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ा ने उनके करियर में कोई भी मदद नहीं की।

दोनों बहनों को लेकर मीरा ने किया चौंकाने वाला खुलासा

बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री मीरा चोपड़ा(Mira Chopra) ने एक इंटरव्यू देते हुए बताया कि,’शुरू से ही हमारे बीच इतनी नजदीकियां नहीं थी कि हम यहां दोस्त की तरह दिखे। वह फेक होगा लेकिन मैं कह सकती हूं कि जब तीन या चार लड़कियां इंडस्ट्री में आती है तो वह एक- दूसरे की मदद करती हैं। मेरे साथ ऐसा नहीं हुआ मैंने कभी मदद नहीं मांगी और उनसे कभी मदद नहीं मिली मैं उन लोगों में से नहीं हूं जो मदद मांगे और यहां तक की उन्होंने भी कभी कोई हेल्प ऑफर नहीं की। प्रियंका और परिणीति एक जॉइंट फैमिली में रहते हैं जब कोई बहुत बड़ा होता है तो बाकी लोग छोटे लगते हैं।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kaali (@meerachopra)

परिणीति से कभी नहीं होती है मीरा की बात

इस इंटरव्यू में मीरा ने आगे चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि,’उनके प्रियंका की फैमिली के साथ बहुत अच्छे रिश्ते हैं वह प्रियंका की शादी में भी पहुंची थी। लेकिन परिणीति चोपड़ा के साथ उनका रिश्ता खास नहीं है ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी फैमिलीज के बीच लंबे समय से कोई बातचीत नहीं हुई है। वह परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में भी शामिल नहीं हुई थी।’ आगे मीरा ने बताया कि प्रियंका की मां मधु चाची मेरे लिए बहुत ही खास है। मैं अभी भी प्रियंका की फैमिली के बहुत करीब हूं।

Read More-वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे भीड़ में पिटते -पिटते बचे Elvish Yadav, वायरल हो रहा Bigg Boss OTT 2 विनर का वीडियो

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img