Sunday, February 8, 2026

‘दबंग’ में सलमान खान को नहीं इस एक्टर को ‘चुलबुल पांडे’ बनाना चाहते थे मेकर्स, अब हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Dabangg: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दबंग खान कहे जाने वाले सलमान खान ने दबंग फिल्म में चुलबुल पांडे बनाकर सभी का दिल जीत लिया था। इस फिल्म में सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी को काफी पसंद किया गया। अभिनव कश्यप के डायरेक्शन में बनी फिल्म दबंग में सलमान खान ने पुलिस वाले का किरदार निभाया था। उस समय की यह सबसे हिट फिल्म साबित हुई थी। इस फिल्म को रिलीज हुए कई साल हो गए लेकिन अब इस फिल्म को लेकर बहुत बड़ा खुलासा हुआ है।

सलमान नहीं बल्कि इस को बनाना चाहते थे चुलबुल

सलमान खान के भाई अरबाज खान इस फिल्म में मक्खी के किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म में भी उन्होंने सलमान खान के भाई का ही रोल अदा किया था। सलमान खान के भाई अरबाज ने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा था Dabanggकि,’चुलबुल पांडे के रोल के लिए इरफान खान और रणदीप हुड्डा डायरेक्टर अभिनव कश्यप की पहली पसंद थे। जब अभिनव ने उन्हें स्क्रिप्ट सुनाई तो उन्होंने पूछा कि वह लीड उन्हें क्यों ऑफर नहीं कर रहे हैं। लेकिन उन्होंने मुझे चुलबुल से ज्यादा मक्खी के किरदार के लिए पसंद किया।’

अरबाज ने दी थी डायरेक्टर को ऐसी राय

आगे अरबाज खान ने बताते हुए कहा कि ‘डायरेक्ट इरफान खान या रणदीप हुड्डा को कास्ट करने के बारे में सोच रहे थे Dabanggलेकिन उन दोनों में से किसी ने फाइनल नहीं किया था। इसके बाद मैंने उनसे कहा कि, अगर सलमान पांडे जी का रोल निभाएंगे तो कैसा रहेगा? यह सुनकर अभिनव बहुत एक्साइटेड हो गए थे।’

Read More-इस फेमस एक्ट्रेस ने गुपचुप तरीके से रचाई शादी, सामने आई वेडिंग की खूबसूरत तस्वीरें

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img