140 दिन बाद कम हुए इन राशि वालों के दुख दर्द, शनि देव की बरसेगी कृपा

Shani Margi: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है। शनि देव राजा को रंक और रंक को राजा तुरंत ही बना सकते हैं। जिन लोगों पर शनि देव की शुभ दृष्टि होती है वे लोग जीवन में खूब तरक्की करते हैं। हालांकि शनि देव कि अशुभ स्थिति आपके जीवन में तकलीफे बढ़ा देती हैं। शनि देव 4 नवंबर को मार्ग हुए हैं। 4 नवंबर को 12:39 पर मार्गी हो रहे हैं। जिससे कुछ राशि के जातकों के लिए यह समय बहुत अच्छा है। शनि देव के मार्गी होते ही कुछ राशियों की किस्मत चमक जाएगी।

वृषभ राशि: शनि देव के मार्गी होने से वृषभ राशि वालों को तगड़ा लाभ होगा। नौकरी में खूब तरक्की करेंगे। शनि के शुभ प्रभाव से आपकी सारी आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। व्यापार के लिए भी शनि का मार्गी होना बहुत ही शुभ रहेगा।

सिंह राशि: आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा। आपको पैतृक संपत्ति प्राप्त हो सकती है करियर में आपको अनुकूल परिणाम की प्राप्ति होगी शनि के मार्गी होने से पदोन्नति और स्थान परिवर्तन जैसे लाभ मिलने के योग बनेंगे। फंसा हुआ पैसा आपको मिल जाएगा।

कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है इस समय कुंभ राशि में ही शनि देव गोचर कर रहे हैं। तरक्की के भी प्रबल योग बन रहे हैं। शनि देव की अनुकूल स्थिति के कारण आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल मिलेगा। आप जो काम करेंगे उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी।

मिथुन राशि: शनि की सीधी चाल से आपके अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं। आप जमीन या फिर कोई वाहन भी खरीद सकते हैं। शनि के मार्गी होने के कारण आपको हर क्षेत्र में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे नौकरी के नए अवसर मिलेंगे।

Read More-11 या 12 नवंबर कब है नरक चतुर्थी? जाने किस दिन मनाई जाएगी छोटी दीपावली

Hot this week

आजम खां को कोर्ट से झटका, विवादित बयान मामले में मिली 2 साल की कैद और…

रामपुर में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img