डेटिंग की खबरों के बीच कुशाल टंडन ने रुमर्ड गर्लफ्रेंड शिवांगी जोशी का शेयर किया मजेदार वीडियो, मस्ती करती नजर आई एक्ट्रेस

Shivangi Joshi: टेलीविजन की फेमस अभिनेत्री शिवांगी जोशी(Shivangi Joshi) और कुशाल टंडन (Kushal Tandon) के अफेयर के चर्चे काफी जोरों से चल रहे हैं। हालांकि अपनी डेटिंग और शादी की खबरों को दोनों ने ही खारिज कर दिया है लेकिन इन दोनों की नजदीकियां देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अभी इसी बीच कुशाल टंडन(Kushal Tandon) ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो शेयर कर दिया है जिससे सोशल मीडिया पर फिर से इन दोनों की डेटिंग की अफवाहें उड़ने लगी हैं।

शिवांगी का कुशाल ने शेयर किया मजेदार वीडियो

कुशाल टंडन ने शिवांगी जोशी का बहुत ही मजेदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शिवांगी जोशी मजेदार हरकतें करती हुई दिखाई दे रही हैं। शिवांगी जोशी पूरे वीडियो में इधर-उधर भागती नजर आ रही है। जब कुशाल ने शिवांगी का वीडियो शेयर किया तो उनके फैंस दोनों को एक साथ मस्ती करते देखा काफी खुश हो गए हैं। कुशाल टंडन ने इस वीडियो को शेयर करते हुए शिवांगी जोशी को टैग किया है इस वीडियो पर कॉमेंट कर रहे हैं।

सगाई की खबरों को कर दिया था खारिज

पिछले काफी दिनों से शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन की सगाई की खबरें सामने आ रही थी। खबरें थी कि दोनों जल्दी ही सगाई कर लेंगे। कुशाल और शिवांगी दोनों ने ही इन अफवाहों को खारिज कर दिया। वही आपको बता दे कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी की मुलाकात बरसाते मौसम प्यार का सेट पर हुई थी।

Read More-बहन सोनाक्षी सिन्हा की शादी की खबरों पर सामने आया भाई लव सिन्हा का रिएक्शन, किया सच का खुलासा

Hot this week

‘बहनों को धोखा तो रावण ने भी दिया था…’, CM योगी पर बरसे अखिलेश यादव

रक्षाबंधन के मौके पर उत्तर प्रदेश में महिलाओं के...

उमर खालिद-शरजील इमाम को जेल से राहत या फिर इंतजार? हाईकोर्ट में क्या हुआ

2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े कथित बड़ी...

PM मोदी ने खेलों को लेकर खोला बड़ा राज, बोले- सिर्फ मेडल नहीं, देश की…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेलो इंडिया डायलॉग कार्यक्रम में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img