Wednesday, December 3, 2025

किंग खान ने जीता बेस्ट एक्टर का अवार्ड, साउथ की ये हसीना बनी बेस्ट एक्ट्रेस

Dadasaheb Phalke Awards 2024: मुंबई में 20 फरवरी के दिन दादा साहब फाल्के अवार्ड 2024 का इवेंट रखा गया था। दादा साहब फाल्के फिल्म फेस्टिवल अवार्ड 2024 के इवेंट में बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा के कई एक्टर शिरकत करने पहुंचे हैं। इसके दौरान बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार शाहरुख खान को दादा साहब फाल्के अवार्ड 2024 में बेस्ट एक्टर का अवार्ड दिया गया है इसके अलावा साउथ सिनेमा की इस फेमस एक्ट्रेस को भी बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला है।

शाहरुख खान बने बेस्ट एक्टर

बॉलीवुड में किंग खान के नाम से फेमस शाहरुख खान को दादा साहब फाल्के फिल्म फेस्टिवल अवार्ड 2024 में बेस्ट एक्टर के अवार्ड से नवाजा गया है। शाहरुख खान को बेस्ट एक्टर का अवार्ड सोपा गया है। इसके बाद साउथ सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री नयनतारा को भी एक बड़ा अवार्ड मिला है नयनतारा ने दादा साहब फाल्के अवार्ड 2024 में बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड जीता है। इसके अलावा अलग-अलग कैटेगरी में बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा के कई एक्ट्रेसेस और एक्टर्स को सम्मान दिया गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

जवान में नजर आए थे एक्टर

आपको बता दे साल 2023 के 7 सितंबर को जवान फिल्म रिलीज हुई थी जवान फिल्म में बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने लीड रोल निभाया था इसके अलावा नयनतारा ने भी अपनी दमदार एक्टिंग से खूब लोगों का मनोरंजन किया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

नयनतारा और शाहरुख खान की जोड़ी को जवान फिल्म में एक साथ देखा गया था जिस कारण यह फिल्म साल 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण को भी देखा गया था।

READ MORE-पर्पल कलर का लहंगा पहन दुल्हन बनी ये फेमस एक्ट्रेस, बॉयफ्रेंड के साथ रचाई शादी

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img