Saturday, February 14, 2026

विक्रांत मैसी की फैन बनी Kangana Ranaut, ’12वीं फेल’ को लेकर एक्ट्रेस ने कही ये बड़ी बात

Kangana Ranaut on 12th Fail: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता विक्रांत मैसी 12वीं फेल फिल्म में नजर आए हैं। विक्रांत में से की फिल्म 12th फेल 27 अक्टूबर साल 2023 को रिलीज हुई थी इस फिल्म में लोगों ने विक्रांत मैसी की एक्टिंग को खूब पसंद किया था और इस फिल्म को पब्लिक से अच्छा रिस्पांस भी मिला था। अब इसी बीच बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी विक्रांत मैसी की तारीफ की है। कंगना रनौत ने 12वीं फेल फिल्म को लेकर बहुत ही बड़ी बात कही है।

कंगना रनौत ने की 12th फेल की तारीफ

बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री कंगना रनौत हमेशा सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। कंगना रनौत ने सोशल मीडिया की इंस्टाग्राम स्टोरी पर विक्रांत मेसी की फिल्म 12वी फेल फिल्म के तारीफ करते हुए लिखा “क्या शानदार फिल्म है… एक हिंदी मीडियम से होने के नाते मैं एक रूरल गांव से हूं और अपने स्कूल के सालों में बिना रिजर्वेशन के एंट्रेस एग्जाम के लिए जनरल कास्ट की स्टूडेंट होने के नाते, मैं पूरी फिल्म में रो रही थी, उफ्फ एक फ्लाइट में इतना कभी नहीं रोई, मेरे को-पैसेंजर मुझसे चिंतित नजरें चुरा रहे थे, मैं शर्मिंदा हूं।” इसके बाद कंगना रनौत ने विक्रांत मैसी की तारीफ करते हुए दूसरी स्टोरी में लिखा “विधु सर ने एक बार फिर मेरा दिल जीत लिया है। विक्रांत मैसी अमेजिंग से भी परे है। अपने आने वाले वर्षों में वह इरफ़ान खान साहब की कमी को पूरा कर सकते हैं। डियर आपकी प्रतिभा को सलाम।”

तेजस में नजर आई थी कंगना रनौत

बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री कंगना रनौत की भी फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई थी। कंगना रनौत की फिल्म तेजस 27 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। लेकिन कंगना रनौत की तेजस फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी और लोगों ने इस फिल्म को बिल्कुल भी पसंद नहीं किया था।

Read More-फैंस की भीड़ में फंसे Bobby Deol, एनिमल एक्टर के साथ फोटो खिंचवाने के लिए बेकाबू हुए लोग

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img