Tuesday, February 10, 2026

डेटिंग कंफर्म करने के बाद बॉयफ्रेंड के साथ स्पॉट हुई Janhvi Kapoor, पापा और बहन भी दिखे साथ

Janhvi Kapoor Shikhar Pahadiya: श्रीदेवी की बेटी और बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री जाह्नवी कपूर आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। इन दोनों जाह्नवी कपूर शिखर पहाड़िया के साथ डेटिंग रुमर्स को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई है। हालांकि अभी कुछ दिन पहले ही जाह्नवी कपूर ने करण जौहर के शो में अपने और शिखर पहाड़िया के रिलेशनशिप को कंफर्म किया था। डेटिंग कंफर्म करने के बाद जाह्नवी कपूर शिखर पहाड़िया के साथ स्पॉट की गई है। इस दौरान जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर और पापा बोनी कपूर भी साथ दिखे हैं। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

बॉयफ्रेंड के साथ नजर आई जाह्नवी कपूर

बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री जाह्नवी कपूर(Janhvi Kapoor)का जो वीडियो सामने आया उसमें देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस अपनी बहन खुशी कपूर और पापा बोनी कपूर के साथ निकलते हुए नजर आ रहे हैं उसके बाद उनके साथ शिखर और वेदांग भी बाहर आते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान शिखर पहाड़िया ने चेकर्ड शर्ट पहनी हुई थी वेदांग सफेद टी-शर्ट और स्वेट पैंट में नजर आ रहे थे। इस दौरान जाह्नवी और खुशी कपूर दोनों बहने भी कैजुअल लुक में नजर आ रही थी।

करण जौहर के शो में डेटिंग को किया था कंफर्म

आपको बता दें करण जौहर का शो ‘काफी विद करण’ सीजन 8 का लेटेस्ट प्रोमो सामने आया था। इस दौरान जाह्नवी कपूर से पूछा गया कि, “अपनी स्पीड- डायल लिस्ट में तीन लोगों के नाम बताएं।” इसका जवाब देते हुए जाह्नवी कपूर ने कहा कि, “पापा खुशी और शिकू।” जाह्नवी कपूर के इस बयान से साफ लग रहा है कि जाह्नवी ने अपनी डेटिंग को कंफर्म कर दिया है। हालांकि अभी तक दोनों ने ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं किया है।

Read More-बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी के साथ इस दिन सात फेरे लेने जा रही रकुल प्रीत, गोवा में करेंगी शादी

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img