Thursday, November 20, 2025

 खत्म हुई Salman Khan और Arijit Singh की सालों पुरानी दुश्मनी? एक्टर के घर के बाहर स्पॉट हुए सिंगर, देखें वीडियो

Arijit and Salman: बॉलीवुड के फेमस एक्टर सलमान खान की दम डायरेक्टिंग के आज करोड़ों लोग दीवाने हैं। तो वही बॉलीवुड के फेमस सिंगर अरिजीत सिंह ने भी अपनी आवाज से करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। अरिजीत सिंह और सलमान खान दोनों ही आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। इसी बीच खबरें आ रही है कि बॉलीवुड के फेमस एक्टर सलमान खान और मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह के बीच झगड़ा खत्म हो गया है। क्योंकि सलमान खान के घर के बाहर अर्जित सिंह को स्पॉट किया गया है जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सलमान खान के घर के बाहर दिखे अरिजीत सिंह

इस समय बॉलीवुड के मशहूर गायक अरिजीत सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में बॉलीवुड के फेमस सिंगर अरिजीत सिंह सलमान खान के घर के बाहर दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान अरिजीत सिंह गाड़ी में बैठकर सलमान खान के अपार्टमेंट से जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि सलमान खान और अरिजीत सिंह के बीच चल रहा झगड़ा अब समाप्त हो गया है।

किस वजह से हुआ था सलमान और अर्जित का झगड़ा?

रिपोर्ट्स के अनुसार अरिजीत सिंह और सलमान खान साल 2014 में सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहे थे। क्योंकि साल 2014 में सलमान खान एक अवॉर्ड फंक्शन को होस्ट कर रहे थे। इस दौरान अरिजीत सिंह अवॉर्ड लेने के लिए स्टेज पर आते हैं। इसके बाद सलमान खान अरिजीत सिंह से कह देते हैं कि “तू है विनर”। इसके बाद अरिजीत सिंह सलमान खान की बात का जवाब देते हुए कह देते हैं कि “आप लोगों ने मुझे सुला ही दिया।” इसके बाद से सलमान खान और अरिजीत सिंह को दोबारा एक साथ नहीं देखा गया और सलमान खान ने अपनी फिल्मों से अजीत सिंह के गाने हटवा दिए।

Read More-Aamir Khan ने अचानक बदला अपना लुक, बड़ी मूछे और बिखरे बाल देख फैंस हुए हैरान

Hot this week

आंध्र प्रदेश में नक्सलियों का सफाया: हिडमा के बाद सात और ढेर, सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई

आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारामाराजू जिले के मारेडुमिल्ली क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img