मधुमक्खी बनी करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर की मौत की वजह? करीबी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Sanjay Kapoor Death Reason: हिंदी सिनेमा की फेमस अभिनेत्री करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर कल 12 जून को अचानक निधन हो गया। संजय कपूर के निधन की खबर सुनकर हर कोई हैरान रह गया है। बताया जा रहा कि संजय कपूर की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। वही खबर यह भी है कि संजय कपूर के मौत की वजह मधुमक्खी बनी है। संजय कपूर ने मधुमक्खी निगल ली थी जिसके बाद उन्हें अटैक आया। इस बात का खुलासा खुद उनके करीबी ने किया है।

संजय कपूर ने निगल ली थी मधुमक्खी?

मशहूर बिजनेसमैन और करिश्मा कपूर के एक पति संजय कपूर 53 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए। इंग्लैंड में पोलो खेलते वक्त उन्हें हार्ट अटैक आया। बिजनेसमैन कंसल्टेंट सुहेल सेठ और संजय कपूर के करीबी ने बातचीत करते हुए बताया कि पोलो खेलने के दौरान संजय गलती से एक मधुमक्खी को निकल गए थे, इसके बाद उन्हें परेशानी हुई संजय कपूर के निधन के समय उनकी पत्नी प्रिया सचदेव उनके साथ थी।

कब हुई थी करिश्मा और संजय की शादी

बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी साल 2003 में हुई थी। करिश्मा और संजय के दो बच्चे हैं। तलाक के बाद दोनों ने मिलकर बच्चों की परवरिश की थी इसके बाद संजय ने प्रिया सचदेव से शादी कर ली। साल 2016 में दोनों अलग हो गए थे। संजय कपूर हाल ही में कंपटीशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री के नॉर्जन रीजन के अध्यक्ष का पद संभाला था।

Read More-‘धरती पर आपका समय सीमित है…’ संजय कपूर को पहले ही हो गया था मौत का एहसास? 3 दिन पहले ही शेयर कर दी थी पोस्ट

Hot this week

‘वो कपड़े उतार देता…’ Vaibhav Suryavanshi को लेकर ये कैसा बयान दे गए रवि शास्त्री?

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav...

समंदर में भारतीय क्रू का शिकार करने आए थे खूंखार लुटेरे, अचानक आसमान से टपके MARCOS कमांडो और फिर…

अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार के सबसे व्यस्त और संवेदनशील रूट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img